एक महीने तक किशमिश का पानी पीने से क्या होता है?

Kishmish ka Panee Peene ke Fayde: किशमिश गुणों से भरपूर होती है। शरीर में खून बढ़ाने, कमजोरी दूर करने के अलावा, इसके और भी कई फायदे हैं। क्या आपको पता है कि एक महीने तक रोजाना खाली पेट किशमिश का पानी पीने से शरीर पर क्या असर होता है?
image

Raisin Water Benefits: सेहतमंद रहने में सूखे मेवे, नट्स और कई सीड्स मदद कर सकते हैं। किशमिश इन्हीं में से एक है। यह गुणों से भरपूर होती है और इसे खाने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। किशमिश में आयरन, कॉपर, पोटैशियम और मैग्नीशियम, विटामिन-ए, विटामिन-ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यूं तो यह सभी के लिए फायदेमंद होती है। लेकिन, खासकर महिलाएं अगर इसे रोजाना डाइट में शामिल करेंगी, तो यह आपको कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। खाली पेट किशमिश को भिगोकर इसका पानी पीने से सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं। अगर आप रोजाना 1 महीने तक ऐसा करेंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

1 महीने तक खाली पेट किशमिश का पानी पीने ले क्या होता है? (What happens if you eat raisin water on an empty stomach daily?)

raisins benefit by expert

  • अगर आप रोजाना 1 महीने तक खाली पेट किशमिश का पानी पिएंगी, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होगी और आप बीमारियों से बचेंगी।
  • रोजाना 1 महीने तक भीगी हुई किशमिश खाने और इसका पानी पीने से, स्किन पर चमक आती है और एजिंग के साइन्स कम होते हैं। दरअसल, किशमिश में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, स्किन को हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं।
  • अगर आप रोजाना 1 महीने तक खाएंगी, तो इससे वजन में बदलाव महसूस होगा। किशमिश में पाए जाने वाले डाइटरी फाइबर की वजह से पेट आसानी से साफ होता है, आप ओवरईटिंग से बचती हैं और वजन भी कम होता है।
  • रोजाना एक महीने तक भीगी हुई किशमिश का पानी पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। जिन लोगों को एनीमिया है, उन्हें इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?

kishmish water for women healt

  • किशमिश में विटामिन B-12 होता है। इसे रोजाना खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है। अगर आप रोजाना किशमिश का पानी पिएंगी, तो इससे आपको एनर्जी लेवल में अंतर महसूस हो सकता है।
  • किशमिश खाने से कब्ज भी दूर होती है। रोजाना किशमिश का पानी पीने से, बीपी भी कंट्रोल रहता है।
  • रोजाना किशमिश का पानी पीना, दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • किशमिश में कैल्शियम और बोरॉन होता है। रोजाना इसका पानी पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं।

यह भी पढ़ें- सर्दियों में 2 हफ्ते तक खाली पेट कच्ची हल्दी का पानी पीने से क्या होता है?


1 महीने तक खाली पेट किशमिश का पानी पीने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP