आज के समय में चेहरे की त्वचा को साफ रखना थोड़ा मुश्किल है। ज्यादातर महिलाएं एक्ने की वजह से परेशान हैं। यही कारण है कि मार्केट्स में भी एक्ने से बचने के कई प्रोडक्ट्स बेचे और खरीदे जा रहे हैं। एक्ने से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसके पीछे की वजह को पहचाने। साथ ही खानपान से जुड़ी आदतों का भी विशेष रूप से ध्यान रखें।
दरअसल फेस पर व्हाइट हेड्स, ब्लैकहेड्स और पिंपल्स होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे खराब प्रोडक्ट लगाना और चेहरे को गंदे हाथों से टच करना। इसके साथ-साथ कुछ चीजों का सेवन करने से भी आपको एक्ने हो सकता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ी हुई एस्थेटिक और स्किन एक्सपर्ट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण एमडी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ने के कारणों के बारे में बताया है।
इसे भी पढ़ेंःये संकेत बताते हैं कि चेहरे पर निकलने वाले हैं मुंहासे
View this post on Instagram
डॉक्टर किरण एमडी ने बताया कि मुंहासे होने का एक बहुत बड़ा कारण अधिक कार्बोहाइड्रेट का सेवन करना हो सकता है। साथ ही चीनी का सेवन भी एक बहुत बड़ा कारण है जिस वजह से एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ता है।
डॉक्टर किरण एमडी ने एक्ने का दूसरा कारण दूध से बने उत्पादों को बताया। उन्होंने लिखा कि कई अध्ययनों में पाया गया है कि दूध से बने उत्पाद का सेवन करने की वजह से मुंहासों की दिक्कत बढ़ती है।
आजकल लोगों की फास्ट फूड खाने की हैबिट बहुत ज्यादा बढ़ गई है लेकिन सेहत के लिए जंक फूड नुकसानदायक है। एक्ने का एक कारण फास्ट फूड भी हो सकता है।
इसे भी पढ़ेंःचेहरे पर निकले हैं मुंहासे तो स्क्रब करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
वसा से भरपूर खाद्य पदार्थ जिसमें बड़ी मात्रा में ओमेगा पाया जाता है वो भी मुहांसो को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा शरीर में इंसुलिन का लेवल ज्यादा होने की वजह से भी एक्ने होने की संभावना रहती है।
तो ये थी खाने से जुड़ी कुछ चीजें जिनकी वजह से आपको एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप एक्ने या ऐसे ही किसी और विषय से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।