महिलाओं की फर्टिलिटी को लेकर बहुत सी बातें होती हैं, लेकिन मेल फर्टिलिटी का क्या? कई पत्नियां इस बात से परेशान रहती हैं कि उनके पति फर्टिलिटी के इलाज में साथ नहीं देते हैं। ऐसा हो सकता है क्योंकि भारत में पुरुषों की फर्टिलिटी को अलग ही नजरिए से देखा जाता है। ऐसे में जरूरी है कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखा जाए। सही खान-पान कई तरह की समस्याओं को हल कर देता है। अगर आप अपनी डाइट को सुधारेंगे, तो फर्टिलिटी भी बेहतर हो सकती है। यहां ये नहीं कहा जा रहा कि डाइट से फर्टिलिटी की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी, लेकिन सही इलाज और सही डाइट यकीनन इसमें फायदा कर सकता है।
आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। उनके हिसाब से सीड्स पुरुषों की फर्टिलिटी और स्पर्म क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। इनमें भरपूर मात्रा में न्यूट्रिशन होता है और प्रोस्टेट हेल्थ को ठीक करने के साथ-साथ इनकी मदद से हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है।
डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक, ये सीड्स मदद करेंगे।
कद्दू से बीज (Pumpkin Seeds)
कद्दू के बीज में भरपूर मात्रा में जिंक होता है जो फर्टिलिटी की समस्या में दोनों महिलाओं और पुरुषों को मदद कर सकता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। अगर शरीर में कमजोरी रहती है, तो भी ये सीड्स मदद कर सकते हैं। इन बीजों में मैग्नीशियम की मात्रा भी होती है। मैग्नीशियम हड्डियों की बीमारियों और उनके फ्रैक्चर से बचा सकती हैं। इन्हें अगर रेगुलर लिया जाए, तो ये आपके शरीर की पूरी हेल्थ को सुधारने का काम कर सकते हैं। हां, कुछ लोगों को इनसे एलर्जी होती है इसलिए इन्हें लेने से पहले अपना एलर्जेन टेस्ट जरूर करवा लें।
इसे जरूर पढ़ें- सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 बीज, जानें खाने का सही समय और तरीका
अलसी के बीज (Flax Seeds)
फ्लैक्स सीड्स शरीर में मौजूद फ्लुएड्स के लिए अच्छे माने जाते हैं। इनमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) होता है। इसके साथ, ओमेगा-3 फैटी एसिड भी इनमें होता है। यही कारण है कि ये शरीर का कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक करने का काम कर सकते हैं। इसके साथ ही, इनके कारण हार्ट हेल्थ भी बेहतर होती है। फ्लैक्स सीड्स में ऐसे एन्जाइम्स होते हैं जो प्रोस्टेट और यूरिनरी ट्रैक्ट से जुड़े इन्फेक्शन्स को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। पर इन्हें खाने से पहले यह ध्यान रखें कि फ्लैक्स सीड्स की तासीर गर्म होती है और इन्हें ठीक फैमिली प्लानिंग के समय खाना सही नहीं होगा।
आपको इनका उपयोग पहले से ही करना होगा ताकि शरीर में स्फूर्ति बनी रहे और फैमिली प्लानिंग के बारे में सोचने के बाद इनका सेवन धीरे-धीरे बंद करना बेहतर होगा। इसके लिए आपकी हेल्थ रिपोर्ट के हिसाब से आपका डॉक्टर आपको सही सलाह दे सकता है।
चिया सीड्स (Chia Seeds)
चिया सीड्स उन लोगों के लिए भी बेहतर हो सकते हैं जिन्हें अपने मसल मास को बिल्ड करना है। चिया सीड्स आपको हेल्थ बेहतर करने के लिए कई तरह के बेनेफिट्स दे सकते हैं। इनमें हार्ट रेट बेहतर बनाना, मसल बिल्डिंग, एनर्जी को बचाकर रखना, हार्मोनल बैलेंस आदि सब शामिल हैं। इन्हें आप अपनी डाइट का परमानेंट हिस्सा बना सकते हैं। हालांकि, इसके लिए भी डॉक्टरी सलाह ले लें तो अच्छा होगा।
View this post on Instagram
तिल (Sesame Seeds)
अगर आप आयुर्वेद और भारतीय खाने की बात करें, तो तिल का इस्तेमाल हमेशा से ही बहुतायत में होता आया है। तिल का इस्तेमाल आप अपनी सेहत के हिसाब से कर सकते हैं। आपका शरीर ठंडा रहता है या गर्म उसके हिसाब से तिल का प्रयोग करना सही होगा। तिल में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं और इनमें ऐसे कई घटक होते हैं जिनसे स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है। इतना ही नहीं, यह ओवरऑल फर्टिलिटी और फिजिकल रिलेशन बनाने के प्रोसेस को बेहतर बना सकते हैं। आयुर्वेद के हिसाब से काले तिल सबसे अच्छे होते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सेहत और सुंदरता का खजाना हैं ये 6 बीज, डाइट में करें शामिल
सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds)
इन बीजों में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में होता है। इसके साथ जिंक, सेलेनियम और कई तरह के विटामिन और मिनरल्स होते हैं। प्रोस्टेट हेल्थ, ब्रेन हेल्थ, हार्ट हेल्थ के साथ-साथ ये रिप्रोडक्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। ये शरीर में नए सेल्स को बनाने के लिए भी प्रमोट कर सकते हैं। इसके साथ ही ये स्ट्रेस को कम कर सकते हैं और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करते हैं।
कैसे खाने चाहिए ये बीज?
आप सभी बीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर रख सकते हैं। इन्हें रोजाना 1 छोटा चम्मच खाया जा सकता है। एक बात ध्यान रखें कि ये बीज शरीर में गर्मी को बढ़ा सकते हैं इसलिए अगर आपकी सेहत के लिए यह सही ना हो, तो ना खाएं। सही जानकारी आपकी हेल्थ रिपोर्ट के आधार पर आपका डॉक्टर आपको दे देगा। इसे आप सुबह ब्रेकफास्ट से पहले या फिर हेल्दी स्नैक की तरह ले सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों