herzindagi
seeds you should eat daily and ways to include in diet

सेहतमंद रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 बीज, जानें खाने का सही समय और तरीका

सेहतमंद रहने में कई बीज और मेवे मदद कर सकते हैं। ज्यादातर सीड्स गुणों से भरपूर होते हैं। लेकिन, आपको इन्हें खाने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-08-08, 14:17 IST

सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। अगर आप न्यूट्रिएंट्स से भरपूर डाइट लेती हैं, तो बीमारियों से बची रहती हैं। हमारे किचन में भी कई ऐसे मसाले और हर्ब्स मौजूद होते हैं, जिन्हें अगर आप सही तरह से डाइट में शामिल करेंगी, तो सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ नट्स और सीड्स भी गुणों से भरपूर होते हैं। सीड्स में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं। महिलाओं की फर्टिलिटी, पीरियड्स और अन्य कई तरह की दिक्कतों को दूर करने में सीड्स मदद कर सकते हैं। खासकर, कुछ सीड्स तो गुणों की खान होते हैं। लेकिन, आपको इसे खाने के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए। यहां हम आपको 5 सीड्स और उन्हें खाने के सही तरीके व समय के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं। 

 सेहतमंद रहने के लिए डाइट में एक्सपर्ट के बताए तरीके से शामिल करें ये 5 बीज

saunf aka fennel seeds for constipation

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, सौंफ के बीज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये कब्ज दूर करते हैं। इनसे डाइजेशन सुधरता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • जिन लोगों को खाने के बाद पेट में गैस या एसिडिटी होती है, उन्हें इसका सेवन जरूर करना चाहिए। लंच के बाद आप 1 चम्मच सौंफ को पानी में उबालकर पिएं।
  • कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है। ये इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारते हैं। ये कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करते हैं और महिलाओं की हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।
  • आप मिड-मील में फल खाएं। उनके ऊपर कुछ कद्दू के बीजों को छिड़क लें। 
  • सूरजमुखी के बीज सेलेनियम से भरपूर होते हैं। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और इनमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।
  • ये दिल के रोगियों के लिए फायदेमंद होते हैं। इनसे शरीर को ताकत मिलती है, कब्ज दूर होती है और बालों का झड़ना कम होता है।
  • शाम के वक्त 1 टीस्पून सूरजमुखी के बीज खाएं।chia seeds for health
  • चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं। ये बालों और स्किन के लिए बहुत जरूरी होते हैं। 
  • चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। इनसे वजन कम होता है, शुगर कंट्रोल होती है और एजिंग के साइन्स भी कम होते हैं।
  • मिड मील में 1 गिलास चिया सीड्स का पानी पिएं।
  • धनिये के बीज थायराइड में बहुत फायदेमंद होते हैं। ये थायराइड फंक्शन को बूस्ट करते हैं, मेटाबॉलिज्म को सुधारते हैं और वॉटर रिटेंशन को कम करते हैं।
  • इनसे खून की कमी भी दूर होती है। खाली पेट धनिये के बीजों की 1 कप चाय पिएं। 

यह भी पढ़ें- 55 की उम्र के बाद मां की डाइट में शामिल करवाएं ये 3 बीज, दूर रहेंगी कई बीमारियां

 

सेहतमंद रहने के लिए इन 5 बीजों को एक्सपर्ट के बताए तरीके से डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

यह भी पढ़ें- PCOD में फायदेमंद हैं ये 5 बीज, ऐसे करें डाइट में शामिल

 

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।