उम्र बढ़ने के साथ सेहत का अधिक ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। लेकिन, बढ़ती उम्र में अपनी सेहत का खुद ख्याल रखना, पेरेंट्स के लिए, संभव नहीं है। ऐसे में उनकी सेहत का ख्याल रखना हमारी जिम्मेदारी होती है। उम्र बढ़ने के साथ, जोड़ों का दर्द, बीपी, शुगर और भी कई दिक्कतें होने लगती हैं। इनसे बचने के लिए, हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ, खान-पान में कई हेल्दी चीजों को शामिल करना जरूरी होता है। 55-60 की उम्र के बाद, कुछ खास सीड्स, आपको अपनी मां की डाइट में जरूर शामिल करवाने चाहिए। ये हेल्दी सीड्स उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
कद्दू के बीज, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये बोन हेल्थ को सुधारते हैं और इम्यून सिस्टम के लिए भी अच्छे होते हैं। खासकर, महिलाओं के लिए, ये बीज काफी फायदेमंद होते हैं। ये बैड कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं और हार्ट हेल्थ को सुधारते हैं। इससे नींद आने में भी मदद मिलती है। फाइबर की भरपूर मात्रा के कारण, ये डाइजेशन और ब्लड शुगर लेवल को सुधारने के लिए फायदेमंद होते हैं। ये ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को भी कम करते हैं।
सूरजमुखी के बीज, प्रोटीन का अच्छा सोर्स हैं। इनमें विटामिन बी6 भरपूर मात्रा में होता है। ये मेमोरी को बूस्ट करते हैं। इनमें आयरन भी भरपूर मात्रा में होता है। ये एनर्जी लेवल को भी सुधारते हैं और बालों व स्किन के लिए अच्छे होते हैं। इससे बीपी और कोलेस्ट्रोल लेवल कम होता है। साथ ही, बॉडी डिटॉक्स होती है।
तरबूज के बीजों में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। ये हार्ट हेल्थ और बीपी के लिए फायदेमंद होते हैं। इसमें जिंक अधिक मात्रा में होता है। इनसे इम्यूनिटी सुधरती है और नर्वस सिस्टम हेल्दी रहता है। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के कारण, दिल के लिए अच्छे होते हैं। इससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
यह भी पढ़ें- Mother's Day 2024: मां को दें सेहत का तोहफा, 60 की उम्र के बाद जरूर करवाएं ये टेस्ट
55 की उम्र के बाद डाइट में इन बीजों को शामिल करना, सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Mother's Day 2024: मां की सेहत का रखें ख्याल, 55 के बाद डाइट में शामिल करवाएं ये चीजें
मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।