आपको याद है बचपन में हमारी मां किस तरह से हमारे आगे-पीछे हमें खाना खिलाने के लिए घूमा करती थीं। हमारी पसंद का खाना बनाना हो या उस खाने को खिलाने के लिए, हमें दुलार से मनाना, मां हमारे लिए सब कुछ करती हैं। जिस तरह मां सिर्फ बचपन में ही नहीं, बल्कि, पूरी जिंदगी हमारी ख्याल रखती हैं, उसी तरह हमारा भी फर्ज बनता है कि हम अपनी मां के खाने-पीने से लेकर, उनकी हर जरूरत का ख्याल रखें। बढ़ती उम्र में शरीर कमजोर होने लगता है। ऐसे में सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी हो जाता है। अपनी मां की सेहत का ख्याल रखना हमारी ही जिम्मेदारी है। इसलिए, इस मदर्स डे, अपनी मां की डाइट में कुछ खास बदलाव करें। 55 की उम्र के बाद, अपनी मां की सेहत को बनाए रखने के लिए, उनकी डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करवाएं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स
55 की उम्र के बाद, महिलाओं को डाइट में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा लेनी चाहिए। इससे हड्डियों को कमजोर होने से रोका जा सकता है। साथ ही, पोस्टमेनोपॉजल फ्रैक्चर के रिस्क को भी कम किया जा सकता है। दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां और सोयाबीन को आहार में शामिल करें।
विटामिन-डी से भरपूर डाइट लें
विटामिन-डी की कमी अधिक उम्र में थकान और डिप्रेशन का कारण बन सकती है। इसे कम करने के लिए, डाइट में विटामिन-डी से भरपूर चीजें जैसे दूध और अंडे को शामिल करें। इसके अलावा, कुछ देर धूप में भी जरूर बैठें।
ब्रोकली
ब्रोकली भी महिलाओं के लिए काफी फायेदमंद होती है। खासकर, बढ़ती उम्र में, पाचन को ठीक रखने के लिए, यह हाई फाइबर फूड आपके काम आ सकता है। इससे डायिबिटीज और दिल की बीमारियों से भी बचाव होता है।
नट्स और सीड्स
यूं तो महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव पर नट्स और सीड्स को डाइट में शामिल करना चाहिए। लेकिन, खासकर, बढ़ती उम्र में ये बहुत फायदेमंद होते हैं। हालांकि, कई महिलाओं को, नट्स और सीड्स को पचाने में मुश्किल हो सकती हैं। लेकिन, आप कम मात्रा में, भीगे हुए नट्स खा सकती हैं।
दाल खिचड़ी
हरी मूंग, प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। महिलाओं को इसकी खिचड़ी जरूर खानी चाहिए। ये पचने में भी आसान होती है और इससे ब्लड सर्कुलेशन में भी सुधार होता है। साथ ही, शरीर में प्रोटीन और फाइबर की कमी भी पूरी होती है।
हरी पत्तेदार सब्जियां
इस उम्र में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। इससे शरीर में विटामिन-बी12, फाइबर और अन्य जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी पूरी होती है। सब्जियों का सूप भी फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- Mother's Day 2024: मां को दें सेहत का तोहफा, 60 की उम्र के बाद जरूर करवाएं ये टेस्ट
इस मदर्स डे अपनी मां को खास महसूस करवाएं। साथ ही, उनकी सेहत का भी ख्याल रखें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- फिट रहने के लिए हर उम्र के लोग कर सकते हैं ये 5 योगासन
मदर्स डे 2024: इस मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए जाने आप क्या गिफ्ट कर सकते हैं और उनकी पसंदीदा मूवी, सॉन्ग के साथ कैसे करे एन्जॉय। Herzindagi के कैंपेन 'Maa Beyond Stereotypes' से जुड़ें और सदियों से चली आ रही रूढ़िवादी सोच को बदलें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों