शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी कर ताकत देंगी ये 2 चीजें

शरीर में प्रोटीन की कमी कमजोरी का कारण बन सकती है। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए एक्सपर्ट की बताई इन 2 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें।

 
What are  protein rich foods

सेहतमंद रहने के लिए बैलेंस डाइट बहुत जरूरी है। बैलेंस डाइट में प्रोटीन, न्यूट्रिएंट्स, कार्ब्स और हेल्दी फैट्स समेत कई चीजों को सही संतुलन होना चाहिए। शरीर में प्रोटीन की कमी कई समस्याओं का कारण बन सकती है। प्रोटीन की कमी के कई लक्षण शरीर में नजर आने लगते हैं। इनमें बालों और नाखूनों का कमजोर होना, इम्यूनिटी का कमजोर होना, हाथ-पैरों में दर्द, भूख में बदलाव और कमजोरी प्रमुख हैं। प्रोटीन हमारे हार्मोन्स, टिश्यूज, मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी सेहत को कई तरह से प्रभावित कर सकती हैं। इसलिए, हमें डाइट में प्रोटीन रिच चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो प्रोटीन से भरपूर हैं और घर में आसानी से बनाई जा सकती हैं। इसके साथ ही ये वेट लॉस के लिए भी बेहतरीन हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

मूंग दाल खिचड़ी

moong daal for protein

मूंग की दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। पीली मूंग की दाल में चावल, गाजर, मटर और गोभी मिलाकर इसकी खिचड़ी बनाएं। इसमें लगभग 300 कैलोरीज होती हैं और इसे खाने से आपको 15-18 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अगर आप इसे दही के साथ खाएंगी, तो इससे शरीर को प्रोबायोटिक्स भी मिलेंगे और गट हेल्थ अच्छी रहेगी। मूंग दाल में कैल्शियम, फाइबर और आयरन भी काफी मात्रा में होता है। आप इसकी खिचड़ी के अलावा इसका चीला भी बना सकती हैं। मूंग दाल को पीसकर इसमें कुछ सब्जियां मिलाकर आप इसका चीला बना सकती हैं। इसे हेल्दी फैट यानी घी में सेकें। मूंग दाल के अलावा मसूर दाल में भी काफी प्रोटीन होता है। आप इसका सूप भी पी सकती हैं।

चना सलाद

chana salad for weight loss

उबले हुए चने शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए हेल्दी ऑप्शन है। आप उबले हुए चने या राजमा की चाट बना सकती हैं। इसमें कटा हुआ खीरा, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और चाट मसाला मिलाकर इसकी चाट तैयार करें। इसे आप वेट लॉस स्नैक्स के तौर पर भी खा सकती हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के साथ इससे आपको वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। 1 कप उबले हुए चने की चाट से आपको लगभग 200 कैलोरी और 10 ग्राम प्रोटीन मिलता है। काले चने में फाइबर भी अधिक मात्रा में होता है।यह भी पढ़ें- प्रोटीन से जुड़े इन मिथ्स को कितना सच मानती हैं आप

यह भी पढ़ें- प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन से इन लोगों को रहना चाहिए दूर, हो सकता है नुकसान

शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए इन 2 चीजों को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP