अक्सर हम और आप उन्हीं फूल और पौधों को औषधि के लिए रूप में शामिल करते हैं, जिसके बारे में जानते हो या फिर किसी डॉक्टर से सलाह दी हो। जैसे-गुलाब का फूल, नीम के पत्ते आदि हजारों उदाहरण है। लेकिन, इन हजारों के अलावा एक ऐसा भी पौधा है, जिसे औषधि गुणों का भंडार समझा जाता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं अडूसा के पौधे के बारे में। कई लोग इसे मालाबार का पौधा या वसाका के नाम से भी जानते हैं। आज भी शारीरिक परेशानियों को दूर करने के लिए इसे आयुर्वेद के रूप में शामिल किया जाता है। अगर आप इस पौधे के फायदों के बारे में नहीं जानती हैं, तो इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी इसे कई शारीरिक बीमारियों को दूर भगाने के लिए इस्तेमाल करना पसंद कर सकती हैं, तो आइए जानते हैं।
आजकल के मौसम में कुछ देर में तेज धूप निकलती है तो कुछ देर बाद तेज बारिश भी होने लगती है। ऐसे मौसम में सर्दी-जुकाम का होना आम बात है। अगर आप भी बार-बार इन समस्याओं से परेशान रहती हैं, तो अडूसा का पौधा आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस पौधे में एंटी-एलर्जिक गुण मौजूद होते हैं, जो सर्दी-जुकाम से बचाव कर सकते हैं। इसके अलावा इसमें एंटीट्यूसिव के भी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कफ से आपकी बचाव कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:एक नहीं बल्कि कई फायदों से भरपूर होते हैं विटामिन-बी12 युक्त फूड्स
तेज धूप या फिर अचानक बारिश होने की वजह से सिर्फ सर्दी-जुकाम की समस्या नहीं होती है बल्कि, इसके -साथ-साथ त्वचा संबंधी समस्या भी होती है। दाग-धब्बे, खुजली आदि समस्या आम बात है। ऐसे में अगर आप भी इन समस्याओं में परेशान रहती हैं, तो अडूसा के पत्ते आपकी मदद कर सकते हैं। अडूसा की पत्तियों का लेप बनाकर त्वचा पर लगाने से त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। पत्तियों में स्केबीज के गुण होते हैं जो खाज आदि समस्या में हेल्प कर सकती है।
आजकल सूजन की समस्या में लगभग हर महिला परेशान रहती है। पैर, पेट आदि जगहों पर सूजन की समस्या अधिक देखी जाती है। ऐसे मालाबार पौधे के पत्ते आपकी इस परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। दरअसल, अडूसा के पत्ते एंटी-इन्फ्लेमेटरी से भरपूर होते हैं और यह माना जाता है कि एंटी-इन्फ्लेमेटरी सूजन आदि समस्या में लाभकारी होते हैं। इसके अलावा पेट की गड़बड़ी को दूर करने में भी अडूसा के पत्ते फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:क्या आप जानते हैं स्विस चार्ड खाने के ये फायदे
अडूसा का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। इसके लिए उसका चूर्ण बनाकर सेवन किया जा सकता है। इसका रस निकालकर भी सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा बाज़ार मर मौजूद इसके टॉनिक का भी सेवन किया जा सकता है। हालांकि, अगर आप पहले से ही किसी अन्य बीमारी से पीड़ित है, तो इसके सेवन को लेकर एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।