herzindagi
health benefits of eating carrot beetroot halwa

सर्दियों में जरूर खाएं चुकंदर-गाजर का हल्वा, एक्सपर्ट से जानें फायदे

सर्दियों में आप गाजर-चुकंदर का हलवा जरूर खाए। इससे स्वाद भी मिलती है और सेहत को कई बेहतरीन फायदे मिलते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-01-19, 13:35 IST

Carrot Beetroot Halwa Benefits: सर्दियों के मौसम में कई ऐसे पकवान बनते हैं, जिसकी खुशबू ही मुंह में पानी लाने के लिए काफी है। एक ऐसा ही पकवान है गाजर का हलवा। सर्दियों में यह सभी के घरों में खूब बनता है। लेकिन इस सर्दी आप गाजर और चुकंदर दोनों मिलाकर हवा बनाएं। इससे सेहत को जबरदस्त फायदे मिलेंगे। एक्सपर्ट से जानते हैं गाजर चुकंदर का हलवा आपकी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद साबित हो सकता है।

गाजर-चुकंदर बनाने की सामग्री

grated beetroots  halwa

  • 500 ग्राम घिसा हुआ गाजर
  • 500 ग्राम घिसा हुआ चुकंदर
  • एक कप दूध
  • आधा कप अच्छा का पाउडर
  • 1/4 कप देसी घी
  • बारीक कटे हुए मेवे

गाजर चुकंदर हलवा बनाने की सामग्री

  • सबसे पहले एक पैन को गैस पर चढ़ाएं और इसमें घिसे हुए चुकंदर और गाजर को डालकर 8 से 10 मिनट तक पकाएं।
  • जब तक इसका कलर चेंज ना हो आप इसे पकाते रहें।
  • अब इसमें एक कप दूध एड करें और गाजर और चुकंदर को इसके साथ ही पकाएं।
  • इसे तबतक पकाते रहें जब तक इसमें दूध पूरी तरह से सोक न लें।
  • इसे लगातार चलाते रहें ताकी ये पैन की तली में सट न जाए।
  • अब इसमें गुड़ का पाउडर डाल दें।
  • और इसके ठीक बाद इसमें घी एड करें।
  • इसे तब तक चलाते रहें जब तक ये पूरी तरह से सूख न जाए।
  • अब इसमें काजू,किश्मिश,पिस्ता जैसे कटे हुए मेवे को एड करें।
  • तैयार है गाजर - चुकंदर का हल्वा आप गर्मा गर्म इसे सर्व करें।

यह भी पढ़ें-विंटर डाइट में जरूर शामिल करें ये 3 पराठे, होंगे कमाल के फायदे

चुकंदर-गाजर का हलवा खाने के फायदे

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sheenam Kalra Malhotra (@dietitian_sheenam)

  • चुकंदर आयरन मैग्नीशियम फोलेट और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई मिनरल्स से भरपूर होता है, जिससे खून की कमी दूर होती है। एनीमिया की शिकायत दूर होती है। वही चुकंदर में पोटेशियम भी होता है जिससे ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
  • गाजर में भी विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी सहित कई सारे मिनरल्स पाए जाते हैं। जिससे सेहत को फायदा पहुंचता है। आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है।
  • वहीं इसमें इस्तेमाल घी में हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं जो न्यूट्रिशंस के अब्जॉर्प्शन को बढ़ावा देता है। इससे जॉइंट पेन में आराम मिलता है।
  • दूध प्रोटीन और कैल्सियम का बेहतरीन स्रोत है। इससे भी हड्डियों को मजबूती मिलती है।
  • वहीं इस हलवे में चीनी की जगह पर गुड का इस्तेमाल किया गया है। गुड़ में भी आयरन होता है जिससे खून की कमी दूर होती है। इससे शरीर गर्म रहता है। इम्यूनिटी भी मजबूत होती है ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ने से त्वचा ग्लोइंग बनती है।

यह भी पढ़ें-ठंड में जरूर पिएं लेमन टी, होंगे ये फायदे

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें- 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।