ठंड के मौसम में भी शरीर को पानी की उतनी ही जरूरत होती है जितना की गर्मी के मौसम में होती है।फर्क इतना रहता है कि आप गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीते हैं और सर्दी में गर्म पानी पीते हैं। गर्म पानी आपके शरीर को न सिर्फ हाइड्रेट करता है बल्कि और भी कई जबरदस्त फायदे पहुंचाता है। शायद आपको इस बारे में जानकारी ना हो, इसलिए हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की है। रेनबो अस्पताल के डॉक्टर विभु कावत्रा ने इस बारे में जानकारी दी है।
ठंड में गुनगुना पानी पीने के फायदे
सर्दियों के मौसम में गर्म पानी पीने से आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है। दरअसल सर्दियों में हमारे ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते हैं जिससे ब्लड प्रेशर हाई हो सकता है, ऐसे में जब आप गर्म पानी पीते हैं तो इससे आपका ब्लड वेसल रिलैक्स होता है, सर्कुलेशन में सुधार होता है।
इसके अलावा बहुत सारे लोग सर्दियों में बॉडी पेन से परेशान रहते हैं। जोड़ों में दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे लोग अगर गर्म पानी पीते हैं तो क्रैंप्स और जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है।
सर्दियों के मौसम में हमारा मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, क्योंकि हम बहुत कम गतिविधि करते हैं इससे वेट बढ़ने की संभावनाएं काफी ज्यादा बढ़ जाती है। जब आप गर्म पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और यह आपके शरीर में मौजूद अतिरिक्त फैट को तोड़ने का काम करता है जिससे आपको वेट लॉस में भी मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें-PCOD में हार्मोन्स को बैलेंस कर सकती है यह चाय, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा
कम तापमान की वजह से सर्दियों में अक्सर लोग नैजल कंजेशन और बलगम की परेशानी से जूझते हैं। ऐसे में गर्म पानी पीने से आपको इन सभी समस्याओं में आराम मिलता है।
सर्दियों में डाइजेशन स्लो हो जाता है जिसकी वजह से अक्सर लोग कब्ज के शिकार हो जाते हैं वहीं जब आप गरम पानी पीते हैं तो आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है,इससे डाइजेशन बेहतर होता है और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
सर्दियों के मौसम में गर्म पानी पीने से शरीर में हाइड्रेशन बना रहता है। यह आपके शरीर में जल्दी अवशोषित हो जाता है और शरीर को तारोताजा बनाए रखता है। इसके अलावा यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है जिससे कंपकंपी में भी राहत मिलाती है।
यह भी पढ़ें-खाने में कसूरी मेथी डालने से सेहत को क्या फायदे होते हैं?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों