herzindagi
salmon fish  health fenefits tips

चलिए जानते हैं सालमन मछली और इसके कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में

इस लेख में हम आपको सालमन मछली के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानने के बाद आप भी डाइट में शामिल करना पसंद करेंगी।
Editorial
Updated:- 2021-05-03, 16:31 IST

जिस तरह से चिकन, मटन या अंडा बीमारियों को दूर और हेल्दी रखने के लिए शरीर को ज़रूरी है, उतना ही शरीर को मछली की ज़रूरत होती है। अगर नॉववेज के रूप में मछली का सेवन नियमित समय पर किया जाता है, तो कई परेशानी अपने आप दूर हो जाती है। कई बार तो किसी विशेष बीमारी में डॉक्टर भी मछली खाने की सलाह देते हैं। आज हम मछली के फायदे के बारे में बताने तो रहे हैं लेकिन, इस लेख में हम आपको एक विशेष तरह की मछली यानी आपको 'सालमन मछली' के बारे में बताने जा रहे हैं। इस मछली के फायदे जानने के बाद आप भी अपनी डाइट में इसे शामिल करना पसंद कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं इस फिश और इसके कुछ फायदे के बारे में।

क्या है सालमन मछली

salmon fish  health fenefits inside

ये एक ऐसी प्रकार की मछली है, जो अधिकतर ताजे और खारे पानी में मौजूद रहती है। मुख्य रूप से ये मछली गुलाबी या नारंगी रंग की होती है। इस मछली की ऊपरी सतह चांदी और इसकी अंदर की त्वचा गुलाबी या नारंगी रंग की होती है। मुख्य रूप से समुद्र या फिर बड़ी-बड़ी नदियों में ये मछली आसानी से मिल जाती हैं। अब जानते हैं इसके फायदे के बारे में।

इसे भी पढ़ें:समुद्री नमक के इस्तेमाल से दूर कर सकती हैं कई परेशानियों को, जानें इसके फायदे

करें वजन काम

salmon fish  health fenefits inside

आजकल के बदलते खानपान के चलते हर दस में से दो से तीन महिलाएं बढ़ते हुए वजन से परेशान रहती है। इसका मुख्य वजह है फ़ास्ट फ़ूड या फिर तला हुआ भोजन का सेवन करना। ऐसे में वजन को तेजी से कम करने के लिए सालमन मछली काफी हद तक मदद कर सकती है। यह मछली फाइबर से भरपूर होती है, जो वजन को नियंत्रण करने में हेल्प भी कर सकती हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम मात्रा में होती है। इसके सेवन से पेट भी भरा-भरा रहता है।

प्रोटीन के लिए बेस्ट

salmon fish  health fenefits inside

अगर आप नॉनवेज में सिर्फ अंडा को प्रोटीन का उच्च स्रोत के रूप में समझती है, तो आप गलत हो सकती है। सालमन मछली भी प्रोटीन के मामले में किसी नॉनवेज खाद्य पदार्थ में कम नहीं है। अन्य मछली की तुलना में सालमन मछली में अधिक प्रोटीन मौजूद रहती है। ऐसे में शरीर में प्रोटीन की समस्या को दूर करने के लिए सालमन मछली की सेवन कर सकती है। ये मछली विटामिन-बी और विटामिन-डी के लिए भी बेस्ट आहार मानी जाती है।

बालों के लिए के बेस्ट

salmon fish  health fenefits inside

आपने कई बार देखा या सुना होगा कि बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई महिलाएं मछली के तेल का भी इस्तेमाल करती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सालमन मछली में मौजूद विटामिन-डी3 बालों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसके लिए कई महिलाएं इसके तेल का इस्तेमाल आज भी करती हैं। इसके इस्तेमाल से बाल भी नहीं झड़ते हैं और मजबूत भी होते हैं।

इसे भी पढ़ें:इस पौधे और इसके फूल को न समझे साधारण, छिपे हैं कई सेहतमंद गुण


त्वचा के लिए सही

जी हां, सालमन मछली त्वचा के लिए भी एक बेस्ट आहार है। ये तो आप अभी तक जान ही गए होंगे कि प्रोटीन युक्त होती है ये सालमन मछली। आपको बता दें कि प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों के साथ-साथ त्वचा के स्वास्थ्य के लिए और खूबसूरत बनाने के लिए भी लाभदायक हो सकती है। हालांकि, अगर आप पहले से किसी त्वचा संबंधी समस्या से परेशान हैं, तो आपको इस संदर्भ में एक बार किसी डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर करना ना भूलें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@nypost.com,images.theconversation.com)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।