herzindagi
image

पेट की गैस ने कर दिया है परेशान आजमाएं नानी मां का यह देसी नुस्खा

पेट की गैस और अपच को दूर करने में कई घरेलू नुस्खे कारगर हैं। हालांकि, अगर आपको अक्सर पेट में गैस बनती है, खाना ठीक से नहीं पचता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Editorial
Updated:- 2024-10-04, 12:19 IST

क्या पेट की गैस ने आपको परेशान कर दिया है?

क्या कुछ भी खाने के बाद आपको पेट फूला हुआ महसूस होता है?

क्या खाना खाने के बाद आपको सीने में जलन और खट्टी डकार आती है?

ये सब हाजमा ठीक न होने के लक्षण हैं। अगर आपका हाजमा सही नहीं है, तो खाना ठीक से नहीं पचेगा और इसकी वजह से खाने से शरीर को सही एनर्जी और न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे और वजन भी बढ़ सकता है। जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है, उन्हें खाना पचाने में ज्यादा मुश्किल होती है और अक्सर डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें परेशान करती हैं। अगर आपको अक्सर पेट में गैस बनती है, खाना ठीक से नहीं पचता है, तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कभी-कभार होने वाली गैस और अपच को दूर करने के लिए आप घरेलू नुस्खों की मदद ले सकते हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पेट की गैस और अपच को दूर करने के लिए इस तरह करें जीरे का सेवन

jeera for constipation

  • जीरे की तासीर ठंडी होती है। यह पेट की गर्मी को दूर करता है।
  • जीरा डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन में भी मदद करता है। इससे खाना आसानी से पचता है और गैस कम होती है।
  • जीरे में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। यह पेट की सूजन को भी दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
  • अगर आपको खाने के बाद पेट में भारीपन महसूस होता है, खट्टी डकार आती है, तो इसे दूर करने में भी जीरा मदद करता है।
  • जीरा डाइजेस्टिव सिस्टम की मसल्स को रिलैक्स करता है। इससे खाना आसानी से पचता है।
  • जीरे के सेवन में मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम करने में भी मदद मिलती है।
  • इससे पेट भी आसानी से साफ होता है और कब्ज दूर होता है।

यह भी पढ़ें- पेट की गैस और एसिडिटी से राहत पाने के लिए पिएं इन 2 मसालों का पानी

पेट की गैस दूर करने के लिए कैसे करें जीरे का सेवन?

jeera water for body detox

  • 1 चम्मच जीरा लें।
  • इसमें 2 चुटकी काला नमक मिलाएं।
  • इसे गुनगुने पानी के साथ लें।
  • आप भुने हुए जीरे का पाउडर बनाकर उसे शहद और गर्म पानी के साथ भी ले सकती हैं।

 यह भी पढ़ें- सीने में जलन और बदहजमी दूर करने के लिए आजमाएं नानी मां का यह देसी नुस्खा


पेट की गैस और अपच को दूर करने में यह घरेलू नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।