हर महीने 5-7 दिन चलने वाले पीरियड्स का समय काफी असहज होता है। इस दौरान महिलाएं न केवल मूड स्विंग्स का सामना करती हैं बल्कि असहनीय दर्द भी सहती हैं। कई महिलाएं इसके लिए दवाइयों का सहारा लेती हैं, जिनका असर होता जरूर है लेकिन लंबे समय तक इनका सेवन कई गंभीर बीमारियों की जड़ बन सकता है। अक्सर पीरियड्स के दौरान गर्म चीज खाने और पीने की सलाह दी जाती है। इससे दर्द कम महसूस होता है।
क्या आपको चाय पीना पसंद है? भारत में चाय हर मर्ज की दवा बनती है। हर्बल चाय शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाती हैं। आप भी मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स को कम करने के लिए इन चाय का सेवन कर सकती हैं।
पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग होती है। यानि खून थक्कों में निकलता है। पीरियड्स के दौरान prostaglandins कंपाउंड की मात्रा बढ़ जाती है। इस कंपाउंड के कारण यूटेराइन लाइन गिरने लगती है, जिसकी वजह से ब्लीडिंग शुरू होती है।
भारतीय किचन में मौजूद दालचीनी का इस्तेमाल कई तरीकों से किया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा सा तीखा होता है। कई रिसर्च में यह पाया गया है कि दालचीनी के सेवन से सूजन कम होती है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो आपको इसकी चाय पीनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें:मेस्टुअल और पीएमएस ऐंठन से छुटकारा दिलाते हैं ये नुस्खे, जरूर अपनाएं
पीरियड्स का दर्द बेहद खरतनाक होता है। इस दर्द से निजाप पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के नुस्खे अपनाती हैं। कहते हैं पीरियड्स के दौरान गर्म चीज के सेवन से दर्द कम होता है। (पीरियड के दर्द के लिए देसी नुस्खा)
ऐसे में आप लाल रास्बेरी के पत्तों से बनी चाय पी सकती हैं। इसका स्वाद कुछ हद तक ब्लैक टी के जैसा होता है। इस चाय को बनाने के लिए आपको सामान्य चाय पत्ती के जगह इसका इस्तेमाल करना है।
इसे भी पढ़ें:मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स में आराम देती हैं ये 5 तरह की चाय
थाइम टी यानि अजवाइन के पत्तियों से बनने वाली चाय। अजवाइन में मिनरल्स, फ्लैवोनॉइड्स, फेनॉल्स और नैचुरल ऑयल पाए जाते हैं। अक्सर आपकी मम्मी ने भी दर्द कम करने के लिए अजवाइन खाने की सलाह दी होगी। लेकिन आप इसकी चाय भी बना सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।