क्या आप अक्सर खुद को यह सोचते हुए पाते हैं कि कब्ज से कैसे छुटकारा पाया जाए? अगर आपका जवाब हां है, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि यह आर्टिकल आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा।
कब्ज आंतों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्या है जिससे आपको फूला हुआ महसूस होता है और मल में परेशानी आती है। कब्ज से पीड़ित होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, डिहाइड्रेशन, फाइबर की कमी आदि। जो भी हो, अब आपको इसके बारे में चिंतित होने की जरूरत नहीं है।
आज हम कुछ बेहतरीन घरेलू उपचारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कब्ज का इलाज करने और इसके लक्षणों से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं। आप कब्ज के लिए बहुत सारे घरेलू उपचार अपना सकते हैं, लेकिन आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपके लिए कौन से उपाय बेस्ट हैं।
View this post on Instagram
यहां कब्ज के लिए घरेलू उपचार दिए गए हैं, जो आपको तुरंत और लंबे समय तक राहत देते हैं। इसकी जानकारी नूट्रिशनिस्ट लवनीत बत्रा ने इंस्टाग्राम के माध्यम से शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा, 'कब्ज सबसे आम स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है, जिसे जीवनशैली में बदलाव करके ठीक किया जा सकता है। कब्ज की समस्या से बचने वाले कुछ बेस्ट कॉम्बिनेशन हैं। आइए इनके बारे में जानकारी लें।'
दही + अलसी के बीज का पाउडर
दही में गुड बैक्टीरिया और प्रोबायोटिक होते हैं, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखते हैं। अलसी में घुलनशील फाइबर होते हैं। ये पानी में घुल जाता है, जिससे मल नरम होता है और आसानी से निकल जाता है।
इसे जरूर पढ़ें:कब्ज से तुरंत राहत पाने के लिए आजमाएं ये 3 थेरेपी
आंवला जूस
सुबह खाली पेट एक गिलाास पानी में 30 मिली आंवले का जूस मिलाकर पीने से पाचन शक्ति बढ़ती है और कब्ज दूर होती है।
ओट ब्रान
ओट ब्रान घुलनशील और अघुलनशील दोनों तरह के फाइबर से भरपूर होता है, जो कब्ज से राहतदेता है। यह सुपरफूड प्लांट प्रोटीन का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें महत्वपूर्ण विटामिन होते हैं जो कब्ज से छुटकारा पाने में मदद करते हैं।
यह मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है। ऐसा माना जाता है कि अपनी डेली डाइट में सही मात्रा में मैग्नीशियम शामिल करना कब्ज दूर करने के बेस्ट नेचुरल तरीका है।
पानी
शरीर में पानी की कमी से डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। लिक्विड का सेवन बढ़ाने से कब्ज में सुधार होता है। इसके अलावा, हाई फाइबर फूड्स से भी मदद मिल सकती हैं।
घी + दूध
हम लंबे समय से दूध और घी के फायदों के बारे में जानते हैं। हालांकि, वे कब्ज के लिए प्रभावी घरेलू उपचार भी हैं। घी ब्यूटिरिक एसिड से भरपूर होता है, जो आंतों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। रात को सोते समय एक कप गर्म दूध में 1 चम्मच घी मिलाकर पीना कब्ज को कम करने का एक प्रभावी तरीका है। यह कब्ज से छुटकारा पाने के सबसे प्रभावी और प्राकृतिक तरीकों में से एक हैं।
इसे जरूर पढ़ें:इन 3 आसान तरीकों से मिल जाएगा कब्ज की समस्या से छुटकारा
शरीर में बहुत ज्यादा ड्राईनेस के कारण कब्ज की समस्या होती है, जिससे कोलन में चिकनाई की कमी हो जाती है। दूध और घी का सेवन आंतों की मसल्स को जरूरी चिकनाई देता है जिससे मल त्याग करना आसान हो जाता है।
पत्तेदार सब्जियां
पालक, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और ब्रोकली जैसे हरी पत्तेदार सब्जियां न केवल फाइबर से भरपूर होती हैं बल्कि फोलेट और विटामिन-सी और केभी मौजूदहोता है। इसलिए इन सब्जियों से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।
आप भी कब्ज के लिए इन नुस्खों को ट्राई कर सकते हैं। आपको भी हेल्थ से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं और हम अपनी स्टोरीज के जरिए इसका हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Recommended Video
Image Credit: Freepik & Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों