herzindagi
healthy drinks recipes

विटामिन सी की कमी को पूरा करेंगे ये हेल्दी जूस, जानें बनाने का तरीका

विटामिन सी की कमी को पूरा करने के लिए आप भी अपनी डाइट में इन 3 जूस को शामिल कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2021-09-30, 12:55 IST

विटामिन सी से भरपूर कई ऐसे फल और सब्जियां हैं, जिन्हें डाइट में रोजाना शामिल किया जाना चाहिए। विटामिन सी में एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण होते है, जो आपको कई शारीरिक परेशानियों से दूर रखने में मदद करते हैं। वैसे विटामिन सी से भरपूर इन फल और सब्जियों को अलग-अलग तरीके से डाइट में शामिल किया जा सकता है। आप चाहें तो अपनी डाइट में इन्हें जूस के तौर शामिल कर सकते हैं।

संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी, पालक, कीवी जैसे कई फल और सब्जियां हैं, जो विटामिन सी से भरपूर हैं। इन फल और सब्जियों के जूस बनाकर रोजाना पीने से आपको कई सारे फायदे मिलेंगे। वहीं घर पर जूस बनाना बेहद आसान है, लेकिन अगर आप इसे कुछ ट्विस्ट देना चाहती हैं तो मास्टरशेफ कविराज की इन रेसिपीज को ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन हेल्दी जूस के फायदे और बनाने के तरीकों के बारे में।

टमाटर का जूस

tomatoes juice

सामग्री

  • टमाटर- 4 से 5
  • अदरक- 1 चम्मच(चॉप्ड)
  • नींबू का रस- 2 चम्मच
  • नमक- 1 चुटकी
  • सेलरी-1 (रफली कट)
  • शहद- 1 चम्मच
  • पुदीना के पत्ते- 8 से 10
  • गाजर- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • काली मिर्च पाउडर-1/4 चम्मच
  • धनिया पत्ता- 2 चम्मच(चॉप्ड)

विधि

  • जूस बनाने के लिए सभी इंग्रेडिएंट्स को तैयार कर एक जगह रख लें।
  • अब ब्लेंडर जार में इन सभी इंग्रेडिएंट्स को मिक्स कर दें। इसी के साथ इसमें थोड़ा पानी भी मिक्स कर दें।
  • इसका प्यूरी बन जाने के बाद इसे छन्नी की मदद से छानकर एक ग्लास में कर लें। ऊपर से आप चाहें तो आइस क्यूब मिक्स कर सकते हैं।
  • आखिर में इसे हरा धनिये या फिर पुदीने के पत्तोंसे गार्निश कर सर्व करें।

टमाटर के जूस के फायदे

expert tips juice

  • यह त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है और ब्लड क्लॉटिंग को रोकने में मदद करता है।
  • टमाटर जूस हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है और यह पाचन तंत्र कोभी दुरुस्त रखता है।
  • यह एनीमिया के लिए अच्छा है। इसके अलावा मुंहासों को भी ठीक करने में मदद करता है।

अनानास के जूस

pineapple juice

सामग्री

  • फ्रेश अनानास-6 से 8 स्लाइस (साफ और क्यूब में कटा हुआ)
  • पुदीने के पत्ते-10 से 12
  • नींबू का रस-2 से 3 चम्मच
  • शहद- 1 चम्मच
  • अदरक का रस- 2 चम्मच
  • ऑरेंज जूस-1/2 कप फ्रेश
  • पानी-1/2 कप
  • आइस क्यूब- 3 से 4 (जरूरत के अनुसार)

इसे भी पढ़ें: वर्क फ्रॉम होम के दौरान नहीं बढ़ेगा मोटापा, आजमाएं ये 3 फूड्स

विधि

  • अनानास का जूस बनाने के लिए आप सभी इंग्रेडिएंट्स को तैयार कर लें और इसे ब्लेंडर जार में मिक्स कर दें।
  • ब्लेंडर जार में डालने के बाद इसका स्मूथ पेस्ट बना लें और फिर उसके प्यूरी को एक बर्तन में निकाल लें। प्यूरी को छन्नी की मदद से छान लें।
  • अगर जूस काफी गाढ़ा है तो इसमें ठंडा पानी या फिर आइस क्यूब मिक्स कर दें। अब इसे ग्लास में सर्व करते वक्त पुदीने या फिर तुलसी के पत्तों से गार्निश कर दें।

अनानास के जूस के फायदे

  • अनानास का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम किया जा सकता है।
  • यह इम्यूनिटी और हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अर्थराइटिस का दर्द को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करता है।
  • अनानास का जूस ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। अनानास गुड कार्ब्स का स्त्रोत है, ऐसे में यह वजन कम करने में भी काफी सहायक है।

कीवी का जूस

kiwi juice benefits

सामग्री

  • फ्रेश कीवी- 2 से 3 (छीलकर काट लें)
  • हरा सेब- 1(कटे हुए)
  • नींबू का रस-2 चम्मच
  • पुदीना के पत्ते-10 से 12
  • तुलसी के पत्ते- 4 से 5
  • अदरक का जूस- 2 चम्मच
  • चिया सीड्स- 2 चम्मच(आधे कप पानी में 30 मिनट के लिए सोक कर लें)
  • नमक- चुटकी भर
  • आइस क्यूब- 4 से 5 या फिर ठंडा पानी

विधि

  • कीवी का जूस बनाने के लिए सभी इंग्रेडिएंट्स को तैयार कर लें। अब जूस बनाने के लिए चिया सीड्स को छोड़कर सभी इंग्रेडिएंट्स को जार में मिक्स कर दें।
  • अब इसका प्यूरी एक बर्तन में निकाल लें और छन्नी की मदद से छानकर रख लें। अब इसमें सोक किए हुए चिया सीड्स को मिक्स कर दें।
  • चिया सीड्स डालने के बाद आप चाहें तो इसमें आइस क्यूब या फिर ठंडा पानी डालकर सर्व कर सकते हैं।
  • वहीं जूस बनाने के लिए आप चाहें तो हरे सेब की जगह पालक, आंवला आदि जो विटामिन सी का स्त्रोत है, ऐसे फल और सब्जियों को भी इसमें शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार किस रूप में शहद का नहीं करना चाहिए सेवन, आप भी जानें

कीवी के जूस के फायदे

  • कीवी के जूस हमारे शरीर को लाभकारी पाचक एंजाइम प्रदान करता है।
  • यह हमारे शरीर के लिए एक बेहतरीन इम्युनिटी बूस्टर भी है।
  • कीवी के जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होता है और यह हमारे शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकालता है।
  • कीवी ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए अच्छा है और यह हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम को भी ठीक करता है।
  • कीवी का रस हमारे हृदय प्रणाली की रक्षा करता है और आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा है।

स्वास्थ्य लाभ उठाने के लिए आप इन जूस को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।