मौसम कोई भी हो चेहरे का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। तेज धूप, धूल मिट्टी, प्रदूषण के कारण स्किन पर टैनिंग, दाग धब्बों की समस्या आम हो जाती है। हम इन समस्याओं को दूर करने के लिए अक्सर महंगे सनस्क्रीन और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि आपकी प्लेट में एक छोटी सी चीज आपकी स्किन को प्रोटेक्शन दे सकती है। स्किन का ग्लो बढ़ा सकती है? हम बात कर रहे हैं रोजाना सब्जियों में इस्तेमाल होने वाले रसदार टमाटर की। डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं टमाटर आपकी त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है।
टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो की बहुत ही शक्तिशाली है। यह स्किन को यूवी करणों से बचाने में मदद करता है।
View this post on Instagram
इसके अलावा इसमें विटामिन सी होता है, जो त्वचा को ग्लोइंग और यूथफुल बनाए रखने के लिए जाना जाता है। विटामिन सी कॉलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है, जो स्किन की इलास्टिसिटी बनाए रखने और रिंकल को कम करने का काम करता है।
इसमें फाइटोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में सहायक होते हैं। रोजाना अगर सलाद में इसका सेवन किया जाए, तो चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। रंगत में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-प्रेग्नेंसी में जरूर खाएं जामुन, मिलेगे ये जबरदस्त फायदे
टमाटर में नेचुरल एसिड स्ट्रिंजेंट की तरह काम करते हैं, जो त्वचा के पोर्स को टाइट करते हैं। उनके आकार को कम करने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-मानसून आते ही घर के हर कोने में नजर आते हैं बाल? इस एक डिश से हो सकता है कमाल
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।