Google Year in Search 2023: कोरोना के बाद से ही लोग अपनी हेल्थ के प्रति काफी कॉन्शियस हो गए हैं। सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने हेल्दी डाइट की तरफ रुख किया है। वजन घटाने से लेकर ओवरऑल हेल्थ को सही बनाए रखने में डाइट का बहुत बड़ा हाथ होता है। ऐसे में आज हम आपको उन न्यूट्रिएंट्स के बारे में जानकारी देंगे जो साल 2023 में लोगों की टॉप लिस्ट में रही है। आइए जानते हैं उन न्यूट्रिएंट्स के बारे में जिन पर लोगों ने खूब भरोसा दिखाया और जिसे यकीनन आपको भी हेल्दी रहने के लिए ट्राई करना चाहिए।
प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन, इसके नाम से ही पता चल रहा है कि इसमें वो फूड्स शामिल होते हैं जिन्हें पौधों से प्राप्त किया जाता है। इस डाइट में फल, सब्जियां, अनाज, दाल सीड्स नट्स को शामिल किया जाता है। इसमें मांस, मछली, चिकन या किसी भी तरह के प्रोसेस्ड फूड शामिल नहीं होते हैं। साल 2023 में हेल्दी रहने के लिए प्लांट बेस्ड न्यूट्रिशन का ट्रेंड खूब दिखाई दिया। आईए जानते हैं इससे क्या क्या फायदे होते हैं।
साल 2023 में फंक्शनल फूड ने हेल्थ और वेलनेस के क्षेत्र में काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है। फंक्शनल फूड बहुत ज्यादा पौष्टिक होते हैं और यह कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभों से जुड़े होते हैं यह बीमारी से रक्षा कर सकते हैं। पोषक तत्वों की कमी को रोक सकते हैं। उचित वृद्धि और विकास को बढ़ावा दे सकते हैं। इस डाइट में रसभरी, क्रैनबेरी, ब्लूबेरी, संतरे, पपीता, बेल मिर्च, ब्रोकोली, ब्रुसेल स्प्राउट्स, शकरकंद, गाजर शामिल होते हैं।
फंक्शनल फूड को आमतौर पर दो कैटेगरी में बांटा जाता है। एक पारंपरिक और दूसरा संशोधित। पारंपरिक खाद्य पदार्थ नेचुरल होल ग्रेन इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो विटामिन, मिनरल, एंटीऑक्सीडेंट और हार्ट हेल्दी फैट्स जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। वहीं संशोधित खाद्य पदार्थों में विटामिन, मिनरल के साथ ही प्रोबायोटिक्स (क्या होता है प्रोबायोटिक्स) और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व होते हैं।
यह भी पढ़ें-Google Year in Search 2023: PCOS के लिए इस साल ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी करें ट्राई
वीगन डाइट को भी काफी पसंद किया गया है। दरअसल नॉनवेज डाइट में प्रोटीन कंटेंट बहुत ज्यादा होता है, वहीं इसमें फाइबर ज्यादा होता है। मोटाबॉलिज्म के बाद इसमें काफी कम वेस्ट प्रोडक्ट बचता है। इससे बॉडी में फैट जमा नहीं होता है। इससे इंसान लंबे वक्त तक हेल्दी रहता है। वीगन डाइट का सीधा मतलब पूरी तरह से शाकाहारी होता है। इस डाइट में हरी सब्जियों के साथ फल,सेम और नट्स शामिल होते हैं। वीगन खाने में विटामिन फाइबर फाइटोकेमिकल्स होते हैं,जो हमारे शरीर की कैंसर से रक्षा करते हैं।
वेट लॉस जर्मी में इस डाइट की अहम भूमिका होती है। इससे बॉडी को कैलोरी तो मिलती है लेकिन फैट जमा नहीं होता है। इसमें प्रोटीन और फाइबर होता है जिससे आप हेल्दी तरीके से वजन कम कर सकते हैं।
इसमें कॉम्पलेक्स कार्बोहाइड्रेट की ज्यादा मात्रा होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। वीगन डाइट में फल, वेजिटेबल्स और नट्स की अधिकता होती है। यानी इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और ओमेगा 3 की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये मेंटल हेल्थ को बूस्ट करता है। डिप्रेशन और एंग्जायटी की समस्या दूर होती है। इस डाइट में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं इस वजह से ऊर्जा में बढ़ावा मिलता है। इससे थकावट दूर होती है और शरीर को मजबूती मिलती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।