herzindagi
 PCOS friendly Burgers

PCOD में वेट लॉस के लिए खाएं यह बर्गर, तेजी से कम होगा वजन

पीसीओडी में वजन बढ़ना आम है,हालांकि आप इस खास बर्गर को खाकर वजन कम कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-05-15, 14:04 IST

पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम एक ऐसी समस्या है जो पिछले कुछ समय से महिलाओं और लड़कियों में तेजी से बढ़ रहा है। पीसीओडी से प्रभावित महिलाओं में वजन बढ़ाना एक बड़ी परेशानी है। कई बार वजन इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि इससे जुड़ी और भी समस्याएं तेजी से बढ़ने लगती है। एक्सपर्ट की माने तो सही खान-पान को फॉलो करके वजन कम किया जा सकता है। सही खान पान का मतलब है पसंदीदा खाने से मुंह मोड़ना। अगर आप भी पीसीओडी में बढ़ते वजन से परेशान हैं और आपको अपना पसंदीदा खाना छोड़ने का दुख सता रहा है तो चिंता नहीं करें,क्यों कि हम आपके लिए एक बढ़िया विकल्प लाए हैं। आप पीसीओडी में बर्गर खाकर भी अपना वजन घटा सकती हैं। आइए इस बारे में पोषण और आहार विशेषज्ञ काजल अग्रवाल से जानते हैं।

पीसीओडी वेट लॉस बर्गर

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

  • लेट्यूस लीव्स 
  • 1 चम्मच ग्रीन चटनी
  • 1 चम्मच इमली चटनी
  • 1-2 खीरे की स्लाइस
  • 2 शिमला मिर्च कटा हुआ
  • 4 से 5 टोफू का टुकड़ा

यह भी पढ़ें-पीसीओडी कंट्रोल करना होगा आसान, फॉलो करें यह डाइट प्लान

लेट्यूस बर्गर बनाने की विधि

delicious salad

  • इस बनाने के लिए आप लेट्यूस लीव्स को अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
  • अब इसपर आप हरी चटनी और इमली की चटनी फैलाएं।
  • इसके ऊपर दो खीरे की स्लाइस रखें।
  • कटा हुआ शिमला मिर्च सजाएं।
  • अगर आपको खीरा और शिमला मिर्च नहीं पसंद है तो आप अपने पसंद की सब्जियां एड कर सकते हैं।
  • 4 से 5 टोफू का टुकड़ा रखें। आप चाहें तो सोया भी एड कर सकते हैं।
  • इसपर आप चाहें तो चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं।
  • अब लेट्यूस लीव्स को अच्छी तरह से रैप कर लें।
  • हरी चटनी के साथ इसका मजा लें

लेट्यूस बर्गर कैसे फायदेमंद है?

सबसे पहले इस बर्गर की खासियत यह है कि ना तो इसमें तेल का इस्तेमाल हो रहा है और ना ही इसमें मैदे से बने बन का इस्तेमाल होता है। लेट्यूस के पत्ते एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। इसमें सूजन रोधी गुण होता है। इसमें फाइबर, आयरन, विटामिन सी और फोलेट की भरपूर मात्रा होती है, जबकि सोडियम, कैलोरी और फैट कम मात्रा में पाई जाती है। फाइबर और विटामिन सी वजन घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके कारण आपको लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है। वहीं इसमें सभी तरह की हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। टोफू प्रोटीन का बढ़िया स्रोत है यह भी भूख को कंट्रोल करता है।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।