गर्मियों का मौसम आते ही लोग खीरा और ककड़ी का सेवन खूब करते हैं। कई लोग इसे सलाद के रूप में खाते हैं तो कुछ को नमक मिर्च लगाकर खाना पसंद आता है। इसे खाने के बाद मानों शरीर में ठंडक आ जाती है। दरअसल ये दोनों ही सब्जियां फाइबर पानी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है जो गर्मी में आपके शरीर को फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करती है। लगभग दोनों का स्वाद एक ही जैसा होता है। बस फर्क इसके बनावट से ही होता है। वहीं कुछ लोगों का सवाल होता है कि खीरा या ककड़ी दोनों में से ज्यादा कौन बेहतर है। किसे खाने से ज्यादा फायदा मिलेगा। तो इस बारे में हमने Rakshita Mehra, Clinical Nutritionist, Cloudnine Group of Hospitals, Noida से विस्तार से चर्चा की है। आइए जानते हैं गर्मियों में सेहत के लिए दोनों से ज्यादा क्या बेहतर है।
खीरा या ककड़ी,गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा बेहतर?
ककड़ी की बात करें तो इसमें डायटरी फाइबर की अच्छी मात्रा होती है,जो हमारे पाचन तंत्र को बूस्ट करती है,वजन नियंत्रित करने में मदद करती है और कोलेस्ट्रॉल को भी कम करती है। ककड़ी में विटामिन सी की अच्छी मात्रा होती है, इससे हाई बीपी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इससे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कई तरह की बीमारियों से रक्षा करते हैं। ककड़ी लो कैलोरी और पानी से भरपूर सब्जी है, जिससे सेहत को खूब लाभ मिलते हैं।
वहीं खीरे की बात करें तो खीरे में भी पानी और फाइबर के साथ-साथ विटामिन बी, विटामिन सी, कॉपर, फास्फोरस, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें भी कैलोरी कम होती है। यह फ्लेवेनॉइड और एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत होते हैं।
यह भी पढ़ें-गर्मियों में खाना पचाने में होती है मुश्किल? रोज खाएं ये 3 चीजें
एक्सपर्ट के मुताबिक यह दोनों ही गर्मियों के मौसम में हमारे लिए फायदेमंद है। दोनों ही सब्जियों से आंतों को फायदा पहुंचता है। शरीर हाइड्रेट होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। आप इसे स्वाद और उपलब्धता के मुताबिक चुन सकते हैं। आपको दोनों में से जिस किसी का भी स्वाद ज्यादा पसंद आता है आप सेवन कर सकते हैं। दोनों से ही आपको बराबर का फायदा मिलता है।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों