गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए, शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी होने पर, सेहत बिगड़ सकती है। साथ ही, शरीर को अंदर से ठंडक देना भी जरूरी होता है। डाइट में ठंडी चीजों को शामिल करने से, काफी हद तक गर्मियो में सेहतमंद रहने में मदद मिलती है। तरबूज, खरबूज और खीरे समेत कई वॉटर रिच फ्रूट्स होते हैं, जिन्हें गर्मियों में डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। हमारे घरों में पीढ़ियों से मौसम, उम्र और शरीर की प्रकृति के हिसाब से डाइट में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। दादी-नानी कई ऐसे नुस्खे भी बताती रहती हैं, जो आपको सेहतमंद रखने में मदद करते हैं। आज 'दिल से इंडियन' सीरीज में हम आपको एक खास जूस के बारे में बता रहे हैं। यह गर्मियों में अक्सर हमारे घरों में बनता है और इससे सेहत को कई फायदे भी मिलते हैं। इस बारे में हमने डाइटिशियन नंदिनी से भी बात की और उन्होंने भी इसे सटीक माना।
गर्मियों में डाइट में शामिल करें खरबूजे का जूस (What is the benefit of Kharbuja in Summer)
- गर्मियों में शरीर में पानी की सही मात्रा पहुंचना जरूरी होता है। दिन में 7-8 गिलास पानी पीने के अलावा, नारियल पानी, आम पन्ना, गुलकंद और बेल का शरबत समेत कई ऐसे ड्रिंक्स हैं, जो गर्मियों में फायदा पहुंचाते हैं।
- गर्मियों में खरबूजा आपको आसानी से मार्केट में मिल जाएगा। इसका जूस और शेक, दोनों ही सेहत के लिए, बहुत फायदेमंद होते हैं।
- इसमें पानी और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसे पीने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और शरीर में पानी की कमी नहीं होती है।
- इसे पीने से पेट भी भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बचती हैं।
- खरबूजे में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने से, इम्यूनिटी मजबूत होती है।
- यह कब्ज और एसिडिटी को दूर करता है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है। इसे खाने से पेट भी साफ होता है।
- खरबूजे में पोटैशियम अधिक मात्रा में होता है। यह बीपी लेवल को मैनेज करने में कारगर है।
- इसमें एडिनोसिन होता है, जो खून को पतला करने का काम करता है।
- इससे हाइड्रेशन होता है। बॉडी कूल रहती है।
- यह स्ट्रेस को दूर करने में भी कारगर है।
- इसे मिड मील में पीना ज्याद फायदेमंद रहेगा।
यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू
गर्मियों में पाचन दुरुस्त करने, शरीर को ताकत देने और हाइड्रेट रखने के लिए, इस जूस को शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- गर्मियों में लू से बचाए रखने में मदद करता है यह ड्रिंक
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों