herzindagi
how to develop healthy eating habits in hindi

30 की उम्र में इस तरह अपनाएं हेल्दी ईटिंग हैबिट्स,आप रहेंगी जवां

अगर आपकी उम्र 30 है तो आपको अपनी सेहत का अधिक ध्यान रखना चाहिए। अन्यथा आप बीमारी पड़ जाएंगी। 
Editorial
Updated:- 2022-05-19, 12:12 IST

जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, हमें अपने स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना चाहिए। लेकिन होता इसके विपरित है,जिसके कारण अक्सर महिलाओं को कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। अगर आपकी उम्र 30 है तो आपको खाने के प्रति बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ भी खा लेना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप चाहती हैं कि आप हमेशा जवां और एक्टिव रहें तो आपको कुछ हेल्दी ईटिंग्स हैबिट्स अपनानी चाहिए।

खाना हमारे स्वास्थ्य को बेहद प्रभावित करता है। इसलिए अगर आप इस उम्र में सही रूटीन फॉलो नहीं करेंगी तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे जिनकी मदद से आप अपने खाने की आदतों में सुधार कर पाएंगी। हेल्दी ईटिंग्स हैबिट्स कैसे डेवलप करें इस बारे में हमनेअनुपमा गिरोत्रा से बात की है, जो पेशे से डाइटिशियन और न्यूट्रीनिस्ट हैं। चलिए इस विषय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ब्रेकफास्ट स्किप न करें

how to develop breakfast habit

बढ़ती उम्र का हमारे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है। क्योंकि आपकी बॉडी धीरे-धीरे ढलने लगती है। यानी आप पहले से कम एक्टिव होने लगते हैं। आपके खाने का रूटीन बदल जाता है। खासतौर पर अगर आपकी उम्र 30 साल है तो आपको ब्रेकफास्ट कभी भी स्किप नहीं करना चाहिए। क्योंकि अगर आप ब्रेकफास्ट स्किप कर देंगी तो इससे आपके शरीर में एनर्जी नहीं रहेगी,जिससे आप दिन भर सुस्त महसूस करेंगी। ब्रेकफास्ट में हैवी खाना खाएं, यानी वह खाना जो पोषक तत्वों से भरपूर हो। जैसे अंडा, दूध औ पनीर आदि।

सात बजे से पहले करें भोजन

आपको रात का खाना कभी भी 9-10 बजे नहीं करना चाहिए। सात बजे से पहले भोजन करें। ऐसा इसलिए क्योंकि हम अक्सर खाना खाने के बाद लेट जाते हैं, जिससे खाना सही तरीके से डाइजेस्ट नहीं होता है। जिससे आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसलिए 30 की उम्र की महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि उन्हें 7 बजे तक खाना खा लेना चाहिए।

हल्का लंच करें

जब आप ब्रेकफास्ट हैवी कर लेती हैं तो आपको हल्का लंच करना चाहिए। यानी अपनी डाइट हल्के फूड्स शामिल करें। यानी ऐसा खाना खाएं जिससे आपको दिन में नींद न आए। आप लंच के दौरान खिचड़ी या दाल का सेवन भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:खाने की ये 5 आदतें आपको रखेगी सेहतमंद, रहेंगी बीमारियों से दूर

पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं

हालांकि, हमेशा पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। लेकिन जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं हमारा शरीर ज्यादा पानी की मांग करता है। साथ ही पानी पीने से कई तरह की बीमारियां भी दूर हो जाती हैं। आपका चेहरा ग्लो करने लगता है अगर आप चाहती हैं कि 30 की उम्र में भी आप 25 की दिखें तो इसके लिए पानी पीना न छोड़ें।

वर्कआउट करें

how to do workout during

जवां और हेल्दी रहने के लिए आपको रोजाना या हर दूसरे दिन करीब 40 मिनट तक वर्कआउट करना चाहिए। वर्कआउट से बॉडी में एनर्जी आती है, जिससे आप दिन भर एक्टिव रहते हैं। लाइट वर्कआउट से शुरुआत करें। धीरे-धीरे हैवी वर्कआउट की ओर बढ़ें। (गैस की समस्या के दौरान न खाएं ये फूड्स)

इसे भी पढ़ें:Expert Tips: अंकुरित गेहूं भी हैं सेहत के लिए फायदेमंद, जानें कैसे


मेडिकल चेकअप

medical checkup

अक्सर महिलाएं यह गलती करती हैं कि वह अपना मेडिकल चेकअप नहीं कराती हैं, जिसकी वजह से कई बार हमें बीमारी का पता नहीं चलता है। इसलिए आपको हर दो महीने में मेडिकल चेकअप जरूर करवाना चाहिए। (35 की उम्र में डाइट में शामिल करें मिनरल्स)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।