गट हेल्थ के साथ ही वेट लॉस में भी मिलेगी मदद, घर में बनाएं यह माउथ फ्रेशनर

गट हेल्थ को ठीक करने के लिए आप होममेड माउथ फ्रेशनर खा सकते हैं। इससे पाचन तंत्र तो दुरुस्त तो होता ही है, वटन घटाने में भी मदद मिलती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-02-07, 16:28 IST
image

अक्सर लोग गट हेल्थ को लेकर परेशान रहते हैं। डाइजेशन खराब होने के चलते गैस, कब्ज और एसिडिटी की दिक्कतें होती हैं। वहीं, खराब डाइजेशन से मेटाबॉलिज्म भी स्लो हो जाता है,जो कहीं न कहीं वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार माना जाता है। ऐसे में आप एक होममेड माउथ फ्रेशनर का सेवन करके इन दोनों ही दिक्कतों में आराम पा सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट शीनम मल्होत्रा ने इस बारे में इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है। चलिए जानते हैं यह माउथ फ्रेशनर कैसे तैयार होता है और यह कैसे फायदेमंद है।

माउथ फ्रेशनर बनाने की सामग्री

mouth freshner

  • सौंफ- 2 टेबल स्पून
  • अजवाइन- 1 टेबलस्पून
  • मेलन सीड्स- 2 टेबलस्पून
  • इलायची क्रश करके- 3 से 4
  • बादाम- क्रश किया हुआ
  • कोकोनट-एक टुकड़ा
  • जैगरी पाउडर या रॉक शुगर- एक चम्मच

यही भी पढ़ें-पीरियड के दर्द में पेनकिलर से ज्यादा असर कर सकती है यह देसी चाय, नानी-दादी भी मानती हैं गुणकारी

माउथ फ्रेशनर बनाने की विधि

  • सौंफ, अजवाइन और मेलन सीड्स को रोस्ट कर लें।
  • जब ये सामग्री ठंडी हो जाए,तो एक एयर टाइट कंटेनर में डाल दें।
  • इलायची को क्रश कर के इस मिश्रण में डालें।
  • नारियल और बादाम बारीक काट कर इसमें डालें।
  • सबसे लास्ट में जैगरी पाउडर या रॉक शुगर डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
  • हर मील के बाद एक चम्मच इसका सेवन करें।

माउथ फ्रेशनर के फायदे

  • सौंफ पाचन को दुरुस्त रखती है। सूजन और गैस की समस्या कम करती है। खाने के बाद इसे चबाने से सांसों की दुर्गंध भी दूर होती है।
  • अजवाइन में भी पाचन एंजाइम होते हैं, जो एसिडिटी और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है।अपच और गैस की समस्या से राहत दिलाता है।
  • तिल के बीज, बादाम और नारियल में हेल्दी फैट्स और फाइबर होते हैं , जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे तृप्ति महसूस होती है और आप ज्यादा खाने से बचते हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। ये खाने के बाद मीठा खाने की क्रेविंग को कम करते हैं।
  • इलायची पेट को ठंडक पहुंचाता है। एसिडिटी को कम करने में सहायक होता है।
  • गुड़ या रॉक शुगर नेचुरल मिठास देने के साथ पाचन को बेहतर करता है।

यह भी पढ़ें-क्या शुगर के मरीज गुड़ वाली चाय पी सकते हैं?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP