खाने के बाद आती है खट्टी डकार? इन घरेलू उपायों से पाएं राहत

खाना खाने के बाद आप भी खट्टी डकार से परेशान हो जाते हैं तो आप ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2023-11-26, 19:32 IST
acid burp remedies

Acidic Burp: खाना खाने के बाद हम सभी डकार लेते हैं। लेकिन कई बार हमें खाना खाने के बाद खट्टी डकार आने लगती है। इससे काफी डिस्कम्फर्ट महसूस होता है। दरअसल कई बार हम भूख से ज्यादा खाना खा लेते हैं, ज्यादा तेल मसाले वाला खाना खा लेते हैं, या खाना खा कर एक ही जगह पर बैठ जाते हैं इसके कारण अपच हो जाता है। बार बार एसिडिक जूस मुंह में आता है। आप इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय कर सकते हैं। आपके किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से खट्टी डकार को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं।

खट्टी डकार से राहत पाने के उपाय

indigestion

सौंफ

खट्टी डकार से निपटने के लिए आप सौंफ का पानी पी सकते हैं।इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इससे पाचन दुरुस्त होती है। 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सौंफ डाल कर उबाल लें। जब ये ठंडा हो जाए तो छन्नी की मदद से छान कर इसका सेवन करें।

नींबू पानी और काला नमक

खट्टी डकार को दूर करने के लिए आप नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं तो आपको इससे जल्दी आराम मिलेगा और आप रिलैक्स फील करेंगे। नींबू का एसिटिक गुण खट्टी डकार की समस्या को दूर करता है। नींबू पानी पेट के पीएच स्तर को कम करता है।

काला नमक और भुना जीरा

काला नमक और भुने जीरे का पाउडर भी खट्टी डकार में कमाल कर सकता है। जीरा और नमक पाचन को दुरुस्त करती है। इससे बाउल मूवमेंट सही होता है। आप एक गिलास पानी में आधा चम्मच भुने जीरे का पाउडर और आधा चम्मच काला नमक डालकर पिएं। आपको फायदा मिलेगा। (बाउल मूवमेंट सही करने के उपाय)

हींग

हींग को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है ऐसे में खट्टी डकार में भी यह फायदेमंद साबित हो सकता है। आप गुनगुने पानी से हींग खा सकते हैं। एक चुटकी हींग खाने के बाद गर्म पानी पी लें। इससे काफी जल्दी आराम मिलता है। आप चाहें तो हींग को पानी में उबालकर पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें-तुलसी को आयुर्वेद में माना जाता है गुणों की खान, इस तरह करें सेवन

अजवाइन

खट्टी डकार आने पर आप अजवाइन जब सकते हैं। ये डाइजेस्टिव जूस को बढ़ावा देता है इससे खाना ठीक से पचता है और आपको खट्टी डकार से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें-आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP