अक्सर हम सेहतमंद रहने के लिए, महंगे सप्लीमेंट्स और वजन कम करने के लिए फैंसी डाइट का रूख करते हैं। लेकिन, असल में हमारे आयुर्वेद, हमारी रसोई और देसी नुस्खों में न जाने कितनी ही परेशानियों का हल छिपा है। हमारी रसोई में मौजूद मसाले और बीज केवल खाने में तड़का लगाने और रंगत डालने का काम नहीं करते हैं, बल्कि इनसे कई मुश्किलें भी दूर होती हैं। पाचन खराब हो...कमजोरी महसूस हो...सीने में जलन हो या सर्दी-जुकाम, इन सभी परेशानियों को छूमंतर करने के नुस्खे आपके घर में ही हैं। मोटापा बढ़ने, पाचन खराब रहने और शरीर में दर्द महसूस होने का कारण, हार्मोनल इंबैलेंस भी हो सकता है। यहां हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो थायराइड मैनेज करने के साथ, वजन कम करने में मदद करती हैं। इनके और भी कई फायदे हैं। धनिये के बीज, इलायची, अदरक, सौंफ और दालचीनी, हमारी रसोई में मौजूद ऐसी चीजें हैं, जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। क्या आपको पता है कि पानी में इन 5 चीजों को मिलाकर खाली पेट पीने से क्या होगा? चलिए,इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
यह भी पढ़ें- सूरज ढलने से पहले गुनगुने पानी के साथ चबा लें यह छोटा सा बीज, मिल सकते हैं 10 बड़े फायदे
2 महीने तक खाली पेट पानी में एक्सपर्ट की बताई चीजें मिलाकर पीने से शरीर को कई बड़े फायदे मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।