अगर मैं यह कहूं कि हमारी सेहत का खजाना, घर की रसोई में ही छिपा है, तो गलत नहीं होगा। हमारे किचन में पीढ़ियों से कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता रहा है जो औषधीय गुणों से भरपूर हैं। पेट की गैस से लेकर सर्दी-जुकाम तक, कई छोटी-बड़ी बीमारियों का इलाज दादी-नानी के नुस्खों में छिपा है। आपने अक्सर देखा होगा कि जुकाम होने पर कभी नानी तुलसी का काढ़ा बनाकर पिलाती हैं, तो कभी छोटे बच्चों को नाभि पर हींग लगाकर गैस का इलाज किया जाता है। इस तरह के नुस्खों में किचन की चीजों का ही इस्तेमाल होता है और इनसे कई फायदे भी होते हैं। इन नुस्खों को एक्सपर्ट भी सटीक मानते हैं। यहां हम आपको रसोई में मौजूद 3 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जो वरदान के समान हैं। इस बारे में ऊषा श्रोत्रिया जानकारी दे रही हैं। वह दादी मां और मामा नरिश की डायरेक्टर हैं।
मेथी
एक्सपर्ट के मुताबिक, मेथी दाना औषधीय गुणों से भरपूर होता है। मेथी में विटामिन-ए, विटामिन-बी1, विटामिन बी2, कैल्शियम, सल्फर, फास्फोरस और डाइटरी फाइबर पाए जाते हैं। यह एक एंटी-डायबिटिक के तौर पर भी काम करती है। इससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह नई मां के लिए भी फायदेमंद है। आप सुबह खाली पेट मेथी का पानी पी सकती हैं। इसके अलावा, इसे डोसा और करी में भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
गोंद
गोंद का इस्तेमाल भी घरों में सालों से किया जा रहा है। यह एक सुपरफूड है। इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं। पोस्पार्टम रिकवरी के दौरान, यह बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट भी साफ करता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करती है। यह प्रीबायोटिक है और डाइटरी फाइबर का अच्छा सोर्स है। इसे डाइट में शामिल करने से, किडनी हेल्थ और मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। इससे कोलेस्ट्रोल कम होता है। आप इसके लड्डू और पंजीरी बना सकती हैं।
अदरक
अदरक को आयुर्वेद में यूनिवर्सल मेडिसिन कहा जाता है। ठंड से निपटने में यह बेहद फायदेमंद है। यह इंफ्लेमेशन को कम करती है और डाइजेशन से जुड़ी सभी तरह की दिक्कतों को कम करती है। यह ब्रेस्ट मिल्क बढ़ाने में भी फायदेमंद है। इससे वेट लॉस होता है और कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आयरन के अब्जॉर्बशन में और पीरियड के दर्द से राहत देने में भी यह फायदेमंद है। आप इसका करी और चाय में इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- घर के बने खाने से एक महीने में कम होगा 4 किलो वजन, फॉलो करें यह डाइट प्लान
हमारे किचन में ही कई बीमारियों का इलाज मौजूद है। बस आपको इनके गुणों और इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- घर के बने खाने को बनाना है ज्यादा पौष्टिक, अपनाएं ये आसान हैक्स
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों