herzindagi
What are  healthy eating tips

घर के बने खाने को बनाना है ज्यादा पौष्टिक, अपनाएं ये आसान हैक्स

घर का बना खाना यूं तो स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। लेकिन कुछ खास हैक्स के साथ आप इस खाने को और भी ज्यादा पौष्टिक बना सकती हैं। इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-04-22, 15:59 IST

कहते हैं कि मां के हाथ के खाने जैसा स्वाद आपको कही नहीं मिल सकता है। बात पूरी तरह से सही भी है। असल में, मां घर पर जिस प्यार और अपनेपन से हमारे लिए खाना बनाती हैं, भला कोई और कहां बना सकता है। यूं भी घर के बने खाने में स्वाद और न्यूट्रिशन भरपूर होते हैं। यह खाना, सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है और इसमें मौजूद न्यूट्रिशन्स शरीर को ताकत भी देते हैं। बाहर का खाना सेहत खराब कर सकता है। इसलिए, डॉक्टर्स भी घर के बने खाने को खाने की सलाह देते हैं। घर के पौष्टिक खाने को कुछ आसान हैक्स की मदद से और भी ज्यादा पौष्टिक बनाया जा सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही सिंपल हैक्स के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

दाल में मिलाकर खाएं नींबू का रस

lentils with lemon

हम सभी घरों में अक्सर दाल, सब्जी या फिर सलाद में नींबू का रस निचोड़कर खाना पसंद करते हैं। यह स्वाद में तो अच्छा लगता ही है, लेकिन इससे सेहत को भी फायदा मिलता है। दाल में अगर आप नींबू का रस मिलाकर खाते हैं, तो इससे दाल में मौजूद विटामिन-बी12 और आयरन का अब्जॉर्बशन शरीर में अच्छे से होता है। दरअसल, नींबू में मौजूद प्रोटीन इन चीजों के अब्जॉर्बशन को बढ़ाकर, दाल को और हेल्दी बनाता है।

ग्रीन टी में मिलाएं दालचीनी पाउडर

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं। यह शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है और बॉडी को डिटॉक्सिफाई करती है। इससे डाइजेशन और वेट लॉस में भी मदद मिलती है। इससे और अधिक फायदा पाने के लिए, इसमें दालचीनी का पाउडर मिलाएं। इससे एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अब्जॉर्बशन बढ़ता है।

सलाद में मिलाएं ऑलिव ऑयल

salad with olive oil

आजकल अलग-अलग तरह की सलाद काफी चलन में हैं। सलाद खाने से सेहत को फायदा मिलता है। हालांकि, इसे खाने से कुछ देर पहले खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। सलाद के ऊपर अगर आप ऑलिय ऑयल छिड़क कर खाती हैं, तो इससे वसा में घुलनशील विटामिन ए, ई, डी और के, का अब्जॉर्बशन सही से होता है। इससे नाइट्रो फैटी एसिड्स का निर्माण होता है और बीपी लेवल सही होता है।

फलों के साथ खाएं सीड्स

सेहतमंद रहने के लिए, मिड-मील में फल खाना फायदेमंद रहता है। इसे और अधिक सेहतमंद बनाने के लिए, आप फलों के साथ कुछ हेल्दी सीड्स जैसे कद्दू और सूरजमुखी के बीज खाएं। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार होता है और ब्लड शुगर लेवल रेगुलेट करने में मदद मिलती है। 

 

 यह भी पढ़ें-Super Foods: हर महिला के लिए अमृत है ये 5 फूड्स, रोजाना 1 जरूर खाएं

 

इन आसान तरीकों से आप सादे खाने को ज्यादा पौष्टिक बना सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें- पेट में नहीं होगी गर्मी, समर में खाएं ये हेल्दी फ्रूट्स

  

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।