herzindagi
image

छाछ में तुलसी के पत्तों को भिगोकर पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

छाछ तो हर कोई पीता है, लेकिन क्या आपने कभी तुलसी वाला छाछ पिया है। दरअसल इसे बनाने के लिए आपको छाछ में रातभर तुलसी के पत्ते को डालकर रखना होता है। 
Editorial
Updated:- 2025-05-23, 16:14 IST

छाछ जिसे हम मट्ठा भी कहते हैं और तुलसी, दोनों ही औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इन दोनों को अलग अलग समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि इन दोनों का संयोजन किया जाए, यानी इन दोनों को मिलाया जाए तो इससे क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। जी हां, तुलसी के पत्तों को रातभर छाछ में भिगोकर सुबह सेवन किया जाए, तो यह शरीर को कई तरह के लाभ प्रदान कर सकता है। आइए इस बारे में जान लेते हैं Digisha More, Nutritionist at Cloudnine Group of Hospitals, Mumbai Malad  इस बारे में जानकारी दे रही हैं।

छाछ में तुलसी के पत्तों को भिगोकर पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त लाभ

TULSI CHAAS FOR HEALTH

छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं और पाचन क्रिया को दुरुस्त करते हैं। तुलसी में एंटी बैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो पेट की सूजन, गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में राहत देते हैं। जब तुलसी को छाछ में रात भर भिगोया जाता है, तो इसके औषधीय तत्व छाछ में समा जाते हैं, जिससे पाचन पर इसका असर और अधिक सकारात्मक पड़ता है।

तुलसी को नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। यह शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। वहीं छाछ में कैल्शियम,प्रोटीन और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व होते है, जो शरीर को संपूर्ण ऊर्जा को बढ़ाते हैं। सुबह तुलसी युक्त छाछ पीने से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता सक्रिय और मजबूत बनती है।

यह भी पढ़ें-ये 4 चीजें खाएंगी तो पेट सही रहेगा, वजन घटेगा और चेहरा होगा नूरानी

health benefits of overnight soaked tulsi chaas

तुलसी में मौजूद एडाप्टोजेनिक गुण मानसिक तनाव, चिंता और थकावट को दूर करते हैं। वहीं छाछ शरीर को ठंडक देती है और मस्तिष्क को शांत  करती है। यह संयोजन नींद की गुणवत्ता में सुधार करता है और मानसिक स्पष्टता को बढ़ाता है।

तुलसी वाली छाछ पीने से शरीर डिटॉक्स करता है, जिससे त्वचा साफ और दमकती हुई नजर आती है। छाछ में मौजूद लैक्टिक एसिड मृत त्वचा की परत को हटाने में मदद करता है। बालों की मजबूती और गिरावट रोकने के लिए भी यह संयोजन फायदेमंद साबित हो सकता है।

इसके अलावा इससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होती है, जिससे शरीर में जमा फैट आसानी से बर्न होता है।

यह भी पढ़ें-आपकी लटकती तोंद के पीछे हो सकती है लिवर की खराबी! 30 दिनों तक पिएं यह चाय और बेली फैट को करें कम

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।


Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।