herzindagi
neem fruit benefits main

क्या आप जानती हैं नीम के फल के सेहत से जुड़े ये अद्भुत फायदे ?

आइए इस लेख में जानें नीम के फल के सेहत से जुड़े कुछ ऐसे फायदों के बारे में, जिन्हें जानकर आप भी इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा जरूर बनाएंगी।   
Editorial
Updated:- 2021-06-14, 12:12 IST

नीम का पेड़ कई तरह के स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने में मदद करता है। प्राचीन काल से ही नीम का इस्तेमाल औषधि के रूप में होता आ रहा है। इसकी पत्तियों से लेकर इसकी शाखाओं तक हर एक भाग बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नीम का फल या बीज भी सेहत के लिए बेहद लाभदायक है।

आइए पीलीभीत के सलोनी हॉस्पिटल के जाने माने डॉक्टर वी. के.श्रीवास्तव (एम डी ,आयुर्वेद, पी.एच.डी.) से जानें इस फल के सेहत से जुड़े कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो आपने पहले नहीं सुने होंगे और इस लेख में नीम की निंबोली या फल के कई फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।

विभिन्न औषधीय गुणों से भरपूर

neem seeds benefits

नीम के बीजों में कई तरह के औषधीय गुण मौजूद हैं, जिनका सेवन करने से शरीर से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है। नीम के बीज(नीम के ब्यूटी बेनिफिट्स) को निम्‍बोली भी कहा जाता है। नीम के फल में प्रोटीन, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। इसमें प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक तत्‍व मौजूद होते हैं जो शरीर को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं।

किडनी और प्रोस्टेट रोगों के लिए

kidney neemseeds

नीम के बीजों और पत्तियों से बनाई गई चाय पीने से किडनी से संबंधित बीमारियों को ठीक करने में मदद मिलती है। इसका इस्तेमाल काफी लंबे समय से किडनी की परेशानियों के इलाज के लिए किया जाता है। इसकी चाय बनाने के लिए नीम के 2 -3 फलों और 3 -4 पत्तियों को पानी में उबालकर ठंडा करें और छन्नी से छनकर इसका सेवन करें। हालांकि इसका स्वाद काफी कड़वा होता है और शुरुआत में इसे पीना मुश्किल हो सकता है लेकिन इसके सेवन से किडनी और प्रोस्टेड की समस्या से निजात मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं अमरुद के पत्तों की चाय के फायदे, डाइट में जरूर करें शामिल

हेयर प्रॉब्लम का उपचार

healthy hair neem seeds

नीम के फल, बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। यदि आपको हेयरफॉल और डैंड्रफ की समस्या है तो नीम के बीज का इस्तेमाल करें। इसमें एंटी पैरासिटिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल जैसे गुण है जो बालों को हर तरह के इंफेक्‍शन से दूर रखता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन सी और कैरोटीन जैसे तत्व भी शामिल होते हैं। जिससे बालों की समस्याओं से निजात पाया है सकता है। इसके इस्तेमाल के लिए आप नीम के फलों को पीसकर इसे बालों में अप्लाई करें।

दांतों के लिए अच्छा है

teeth  reason neem fruit

प्राचीन काल से ही माना जाता है कि नीम में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-सेप्टिक तत्‍व दांतों को सफेद रखने में मदद करते हैं। नीम के फल या निम्‍बोली का तेल मसूड़े की सूजन और दांत की सड़न को दूर करने के लिए उपयोगी है। यह दांतों में होने वाली समस्याओं जैसे दांतों में दर्द से छुटकारा दिलाता है।

मलेरिया के उपचार के लिए

नीम का फल मलेरिया के सबसे प्रभावी उपचारों में से है। उपायों के परिवार से आता है। एक रिसर्च के अनुसार नीम के बीजों को पीस कर इस्तेमाल करने से मलेरिया को रोकने में मदद मिलती है। इसके अलावा नीम के बीजों से निकाले गए तेल को लगाने से भी मच्छरों के काटने से बचाव में मदद मिल सकती है और मलेरिया का खतरा कम किया जा सकता है।

मधुमेह नियंत्रण

blood sugar neem seeds

यदि किसी को मधुमेह की समस्या है, तो उसे नीम के फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए या इसके काढ़े का सेवन करना चाहिए। बाहर जल्दी ही इस समस्या से निजात पाया जा सकता है। आयुर्वेद में इसके उपचार गुणों के कारण इसे सबसे दिव्य औषधि के रूप में माना जाता है। इसका फल शरीर के शुगर लेवल को संतुलित करने में मदद करता है।

इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानती हैं आम के फल के साथ इसकी पत्तियां भी हैं सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

आंखों के लिए उपयोगी

आंखों से सम्बंधित कई समस्याओ के उपचार के लिए नीम के फलों से औषधि तैयार की जाती है जिससे आंखों की रौशनी को बढ़ाया जा सकता है। नीम के फल जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होते हैं और इस प्रकार संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

त्वचा की समस्याओं को रोकता है

good for skin

नीम के पेड़ के बीजों से निकाला गया तेल कई वर्षों से हर्बल उपचार में त्वचा की स्थिति को राहत देने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। इस तेल को अपने चेहरे या प्रभावित क्षेत्रों पर लगाने से प्रभावित क्षेत्र चमकदार हो जाता है। नीम के फल से निकला तेल नियमित रूप से चेहरे पर लगाने से यह भी सुनिश्चित होता है कि त्वचा के दाग-धब्बे और अवांछित रंजकता दूर हो जाती है। नीम के बीज में एंटीफंगल के साथ-साथ एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं जो एक्जिमा, सोरायसिस और मुंहासों जैसी कई तरह की त्वचा की स्थितियों के इलाज और रोकथाम में मदद कर सकते हैं।

इस तरह नीम के फल का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद है, लेकिन इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and unsplash

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।