रोज दाल रोटी खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे

दाल रोटी एक बहुत ही साधारन सा खाना है लेकिन इससे सेहत को काफी फायदा मिल सकता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-05, 16:18 IST
dal roti

वैसे तो हमारे घरों में एक से बढ़कर एक फूड आइटम्स बनते हैं, लेकिन थाली में अगर रोटी दाल ना हो तो खाने का मजा अधूरा अधूरा सा लगता है। कई लोग तो ऐसे होते हैं जिन्हें दाल रोटी खाए बिना चैन ही नहीं आता। यह काफी कंफर्टेबल और हल्का खाना होता है। साधारन खाना होने के बावजूद भी ये सेहत के लिहाज से काफी स्पेशल है । आइए जानते हैं सेहत के लिहाज से दाल रोटी का संयोजन कितना फायदेमंद है।

दाल रोटी खाने के फायदे

Is Dal Roti complete protein

  • दाल रोटी काफी हल्का भोजन होता है इसमें बहुत ज्यादा मसाले का इस्तेमाल नहीं होता है। इस वजह से जिन लोगों की पाचन अग्नि कमजोर होती है उनके लिए यह काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे पचाना आसान होता है।
  • दाल में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। वहीं रोटी की बात करें तो रोटी में भी प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा होती है। यह दोनों मिलकर एक भरपूर प्रोटीन वाली डाइट बनती हैं। ऐसे में अगर आप मसल्स बिल्डिंग पर ध्यान दे रहे हैं और प्रोटीन की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो दाल रोटी से बेहतर आपके लिए कुछ भी नहीं हो सकता।
  • गेहूं की रोटी में आयरन होता है। वहीं दाल में भी आयरन होता है। यह दोनों कॉम्बिनेशन खून की कमी को पूरा करने के लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित है तो दाल रोटी का सेवन करने से फायदा मिलना लाजमी है।
  • दाल रोटी का सेवन करने से आपका बीपी नियंत्रित रहता है। इनमें पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। वहीं इसके चलते कोलेस्ट्रॉल और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी काम होता है।

यह भी पढ़ें-बहुत अधिक कार्ब्स लेने से शरीर में नजर आते हैं ये लक्षण

indian tasty roti composition

  • दाल रोटी बहुत ही हल्का खाना है। इसमें तेल मसाले का बहुत कम इस्तेमाल होता है। इस वजह से आप एक्स्ट्रा फैट्स या कैलोरी का इंटेक करने से बच जाते हैं, जिससे आपको वेट लॉस जर्नी में फायदा मिल सकता है। इनमें डायटरी फाइबर भी होता है जो आपको लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस कराता है।
  • दाल और रोटी खाने से शरीर को कई ऐसे विटामिन मिलते हैं जिससे हमारे शरीर को एनर्जी मिलती है और हमारा बॉडी ठीक से फंक्शन करता है।

यह भी पढ़ें-Turnip Side Effects: ज्यादा करेंगे शलजम का सेवन तो होंगे ये नुकसान

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik


आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP