पेट में बन जाता है गैस का गोला? दवाई नहीं, नानी मां के इस रामबाण नुस्खे की लीजिए मदद

अगर आपके पेट में अक्सर गैस का गुब्बार बन जाता है, पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की वजह से आप खाना भी नहीं खा पाती हैं, तो दवाई की नहीं आपको इस देसी नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। अदरक, नींबू और काले नमक का यह देसी उपाय, पेट से जुड़ी दिक्कतों में आराम दे सकता है।
image

क्या खाना खाने के बाद आपके पेट में अक्सर गैस का गुब्बारा बन जाता है?

क्या भारी खाना खाने के बाद आपको खट्टी डकार और स्मैली फार्ट आते हैं?

क्या खाना सही से नहीं पचता है और आपका पेट भारी रहता है?

ये सभी चीजें बताती हैं कि आपका पाचन सही नहीं है। पाचन खराब होने पर अक्सर ऐसा होता है। हम जो भी खाते हैं, उसका सही से पचना और शरीर को जरूरी एनर्जी मिलना, सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है। डाइजेशन को दुरुस्त बनाने में कई देसी नुस्खे मदद करते हैं। ये नुस्खे रामबाण की तरह काम करते हैं और इनके कोई साइड-इफेक्ट भी नहीं होते हैं। अगर आपके पेट में अक्सर गैस का गुब्बारा बन जाता है, पेट फूलने, गैस और एसिडिटी की वजह से आप खाना भी नहीं खा पाती हैं, तो दवाई की नहीं आपको इस देसी नुस्खे की मदद लेनी चाहिए। अदरक, नींबू और काले नमक का यह देसी उपाय, पेट से जुड़ी दिक्कतों में आराम दे सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पेट की गैस को कम करने के लिए अदरक, नींबू और काले नमक का देसी नुस्खा करें ट्राई

ginger for digestion and gas

  • इस नुस्खे के लिए, आपको 1 चम्मच अदरक का रस, 1 चम्मच नींबू का रस और चुटकी भर काला नमक लेना है। इन तीनों चीजों का कॉम्बिनेशन, डाइजेशन के लिए फायदेमंद है।
  • अगर आपके पेट में गैस हो रही है, एसिडिटी है या खाना ठीक से नहीं पचता है, तो यह देसी नुस्खा आपकी मदद कर सकता है। इतना ही नहीं, इस उपाय से आपको भूख भी खुलकर लगती है।
  • खाना खाने से लगभग 1 घंटे पहले अगर आप इस नुस्खे को आजमाएंगी, तो भूख खुलकर लगेगी, गैस नहीं होगी, खाना आसानी से पचेगा और डाइजेशन भी दुरुस्त होगा।
  • अदरक में मौजूद जिंजरॉल, पाचन को मजबूत करने का काम करता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स, गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़ें- पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट ने कर दिया है परेशान? रामबाण है रसोई में रखा यह एक बीज

lemon for gas

  • नींबू का रस, पाचन को दुरुस्त करता है और पेट की गैस को कम करता है। इससे शरीर की अतिरिक्त गैस और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • एसिडिटी दूर करने, पेट को इंफेक्शन्स से बचाने और गट हेल्थ को सुधारने में यह फायदेमंद है।
  • काला नमक, डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है और इससे खाना आसानी से पचता है।

यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक 1 चम्मच भुनी हुई अजवाइन और काला नमक खाने से क्या होता है?


पेट की गैस दूर करने में यह नुस्खा मदद कर सकता है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP