Smelly Farts: डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर लोगों को काफी परेशान करती हैं। कब्ज, गैस, भूख न लगना, ब्लोटिंग और पेट से जुड़ी अन्य दिक्कतें आजकल काफी आम हो गई हैं। असल में खान-पान और लाइफस्टाइल सही न होने के कारण, इनडाइजेशन की समस्या होती है। कुछ लोगों का पेट सुबह आसानी से साफ नहीं होता है, वहीं कुछ लोगों का पेट खाना खाते ही फूलने लगता है। पेट में बहुत अधिक गैस बनना या स्मेली फार्ट आना भी इनडाइजेशन की तरफ इशारा करता है। इसका मतलब है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है। अपच, पेट की गैस, दर्द और स्मेली फार्ट की दिक्कत को दूर करने में अजवाइन बहुत फायदेमंद है। अजवाइन का पाचन को दुरुस्त करने, गैस और स्मेली फार्ट से राहत पाने में कई तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
पेट में बनने वाली गैस और स्मेली फार्ट को कम करने में मदद कर सकती है अजवाइन, इन तरीकों से करें इस्तेमाल
- डॉक्टर का कहना है कि अजवाइन को पेट की गैस को दूर करने में कई तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप खाना बनाते वक्त अजवाइन का इस्तेमाल करें या खाने के बाद अजवाइन का हल्का सा भूनकर उसमें काला नमक मिलाकर गुनगुने पानी से लें।
- आप अजवाइन को पानी में उबालकर इसकी चाय भी पी सकती हैं।
- आप अजवाइन के पत्ते को भी कुकिंग में इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे रोटी बनाते समय आटे में डाल सकती हैं। इससे भी फायदा मिलेगा।
- आप अजवाइन को हींग के साथ भूनकर भी खा सकती हैं। इससे भी पेट की गैस कम होती है और स्मैली फार्ट यानी एयर रीजन से निकलने वाली गैस कम होती है।
यह भी पढ़ें- हमेशा फूला हुआ रहता है पेट? हो सकती हैं ये 5 वजहें
- अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक और कार्मिनेटिव गुण होते हैं। ये गैस की समस्या को दूर कर सकती है।
- अजवाइन गैस, अपच और डाइजेशन से जुड़ी सभी दिक्कतों को दूर कर सकती है। अगर आपका पेट खाने के बाद फूला हुआ महसूस होता है, तो अजवाइन ब्लोटिंग को दूर करने में मदद कर सकती है।
- अजवाइन एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। यह पेट दर्द और एसिडिटी में आराम पहुंचा सकती है। इससे कब्ज दूर होती है और पेट आसानी से साफ होता है।
यह भी पढ़ें- Dil Se Indian: पेट की गैस और ब्लोटिंग दूर करने लिए सुबह खाली पेट पिएं यह चाय
पेट से जुड़ी दिक्कतों में अजवाइन रामबाण से कम नहीं है। हालांकि, अगर आपका डाइजेशन हमेशा खराब रहता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों