herzindagi
image

झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं आपके बाल, तो आज से ही डाइट में शामिल कीजिए ये खास चीजें; मोटी और लंबी चोटी देखकर सब हो जाएंगे हैरान

अगर आपके बाल झड़ते-झड़ते आधे हो गए हैं, हर जगह आपके गिरे हुए बाल ही नजर आ रहे हैं, तो आपको डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। इससे बाल घने और मजबूत बन सकते हैं।  
Editorial
Updated:- 2026-01-25, 09:00 IST

हेयरफॉल से आजकल लगभग हर महिला परेशान है। बालों का झड़ना, टूटना, पतला और कमजोर होना, समय से पहले सफेद होना, ये कुछ ऐसी दिक्कतें हैं, जो महिलाओं को अक्सर परेशान करती हैं। हेयरफॉल के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कई बार हमें लगता है कि बालों की सही से देखभाल न कर पाने, प्रदूषण या केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने के चलते बाल झड़ रहे हैं, लेकिन बालों के झड़ने का सीधा संबंध हमारे खान-पान से भी होता है। सही खान-पान शरीर को तो मजबूती देता ही है, लेकिन इससे शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की मात्रा भी पहुंचती है और उसकी वजह से स्किन और हेयर हेल्थ दुरुस्त रहती है। अगर आपके बाल बहुत अधिक झड़ रहे हैं, तो इसका सीधा सा मतलब है कि आप बहुत अधिक तनाव में हैं और आपके शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करे से हेयरफॉल कम होगा और बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। चलिए इन फूड्स के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत कालरा दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्‍टर हैं।

हेयरफॉल कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

curd for gut health

  • एक्सपर्ट का कहना है कि हेयरफॉल कम करने के लिए आपको डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए। डाइट में प्रोटीन से भरपूर चीजों जैसे काबुली चना, सोयाबीन, मसूर की दाल और दही को शामिल करें। प्रोटीन की कमी के कारण भी बाल पतले और कमजोर होने लगते हैं।
  • आयरन रिच फूड्स स्कैल्स पर ब्लड सर्कुलेशन के लिए जरूरी होते हैं। जब शरीर में आयरन की कमी होती है, तो इसकी वजह से हेयरफॉल बढ़ने लगता है। पालक, चुकंदर, खजूर और अनार को डाइट का हिस्सा बनाएं। ये शरीर में आयरन लेवल बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
  • बायोटिन और विटामिन-बी की कमी भी हेयरफॉल का कारण बन सकती है। ऐसे में डाइट में बायोटिन और विटामिन-बी से भरपूर चीजों को शामिल करें। ये हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देते हैं। शकरकंद, एवाकाडो और सूखे मेवे आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Long Hair: लाख कोशिशों के बाद भी लंबे नहीं हो रहे हैं बाल? घर पर बनाएं यह आयुर्वेदिक तेल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • जिंक और ओमेगा-3 से भरपूर चीजें भी हेयरग्रोथ के लिए बहुत जरूरी हैं। इनसे बालों का झड़ना और स्कैल्प इंफ्लेमेशन कम होता है। कद्दू के बीज, अलसी के बीज, चिया सीड्स और करी पत्ते को डाइट का हिस्सा बनाएं।
  • एक्सपर्ट का कहना है कि हेयरफॉल का सबसे मुख्य कारण हार्मोनल इंबैलेंस, तनाव और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होता है। ऐसे में अगर आपके बाल लगातार झड़ रहे हैं या हेयरफॉल अचानक से बढ़ गया है, तो आपको अपनी डाइट में बदलाव करने चाहिए। साथ ही, तनाव कम करने पर भी ध्यान दें।

 

यह भी पढ़ें- झड़ते बालों से छुटकारा चाहती हैं? डाइट में करें ये बदलाव, कुछ ही हफ्तों में कम हो सकता है Hair Fall


एक्सपर्ट का कहना है कि हेल्दी डाइट की मदद से हेयरफॉल को काफी हद तक कम किया जा सकता है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।