Year Beginner: साल 2025 में इन डाइट ट्रेंड्स को करें फॉलो, सेहत को मिल सकता है फायदा

नए साल में हेल्दी रहना हर किसी का गोल होता है, साल 2025 में अब बस कुछ ही दिनों का वक्त बचा है, ऐसे में आप भी हेल्दी डाइट प्लान के बारे में जानना चाहते हैं तो आइए जानते हैं साल 2025 में सेहतमंद रहने के लिए कौन से डाइट ट्रेंड्स को फॉलो किया जा सकता है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-12-19, 23:16 IST
image

सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है। बीते कुछ सालों में कुछ नए-नए डाइट्स देखने को मिले हैं जो काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हुए हैं। साल 2025 में भी लोग कुछ डाइट्स को फॉलो कर सकते हैं। यह डाइट ट्रेंड हेल्थ एक्सपर्ट द्वारा सुझाए गए हैं। हम आपको यहां कुछ प्रमुख डाइट ट्रेंड्स बता रहे हैं जो साल 2025 में ट्रेंड कर सकते हैं और सेहत को फायदे पहुंचा सकते हैं। इस बारे में रेनबो अस्पताल के डॉक्टर विभु कावत्रा ने जानकारी साझा की है

साल 2025 में इन डाइट ट्रेंड्स को करें फॉलो

plant based diet

प्लांट बेस्ड डाइट

प्लांट बेस्ड डाइट ट्रेंड में रह सकता है। प्लांट बेस्ड डाइट में अधिकतर आहार पौधे से प्राप्त होते हैं, जैसे फल सब्जियां, बींस, नट्स यह डाइट खास करके हेल्थ और एनवायरमेंट दोनों के नजरिया से लाभकारी मानी जाती है। प्लांट बेस्ड डाइट फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जो दिल की सेहत, वजन नियंत्रित रखने और क्रॉनिक बीमारियों से बचाव करने में मदद कर सकती है।

गट फ्रेंडली डाइट

healthy diet

गट हेल्थ की समस्या से आजकल हर कोई परेशान है। ऐसे में आने वाले साल में आंतों की सेहत को ध्यान रखते हुए गट हेल्थ फोकस्ड डाइट ट्रेंड में रह सकती है। इसमें प्रोबायोटिक्स और फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल किया जाता है जो आंतों में रहने वाले सूक्ष्मजीवों को बढ़ाते हैं। किमची, केफिर, दही जैसे फर्मेंटेड खाद्य पदार्थ को डाइट में शामिल किया जाता है। हेल्दी गट बेहतर पाचन, इम्यून फंक्शन मूड में सुधार और भजन प्रबंधन में मददगार होता है।

इंटरमिटेंट फास्टिंग

इंटरमिटेंट फास्टिंग भी ट्रेंड में हो सकता है। इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाना, इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार और सूजन में कमी आ सकती है। इसमें 16 घंटे उपवास और 8 घंटे खाने का समय होता है। इसके साथ ही इसमें पीरियोडिक फास्टिंग यानी कि सप्ताह में एक या दो दिन उपवास जैसे नए तरीके लोकप्रिय हो सकते हैं।

लो इन्फ्लेमेटरी डाइट

लो इन्फ्लेमेटरी डाइट भी साल 2025 में ट्रेंड में रह सकती है। दरअसल सूजन के कारण आपको गंभीर बीमारियों का खतरा हो सकता है जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज ,कैंसर । वहीं इन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में 2025 में कम सूजन वाले आहार पर जोर दिया जाएगा, जिसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर मछली, नट्स, हरी पत्तेदार सब्जियां फलिया शामिल होंगी। यह सूजन को क म करके क्रॉनिक बीमारियों का खतरा कम करता है। यह जोड़ों की सेहत में सुधार करता है। ओवरऑल हेल्थ को फायदा पहुंचता है। ऊर्जा स्तर को बढ़ाता है।

यह भी पढ़ें-ग्रीन टी में दालचीनी मिलाकर पीने से मिलते हैं जबरदस्त लाभ

कीटो डाइट

keto

कीटो डाइट बीते कुछ सालों में बड़ा ट्रेंड बन चुका है और आगे भी यह ट्रेंड में रहने वाला है। यह हाई फैट लो कार्ब्स डाइट है। इसमें कार्ब्स को काफी कम कर दिया जाता है। यह डाइट वजन घटाने के लिए प्रभावी माना जाता है इसके अलावा यह है ऊर्जा स्तर को भी बनाए रखना है।इस डाइट में चिकन, रेडमीट, मछली, डेयरी प्रोडक्ट में पनीर ,मक्खन, ड्राई फ्रूट, सीड्स सब्जियों को शामिल किया जाता है।

फ्लेक्सिटेरियन डाइट

high-angle-flexitarian-diet-food-assortment_23-2148955549

इसके अलावा फ्लेक्सिटेरियन डाइट भी साल 2025 में ट्रेंड में रह सकती है। यह डाइट पौधों पर आधारित होती है, लेकिन इसमें सीमित मात्रा में मांस और डेयरी प्रोडक्ट शामिल किया जा सकता है। यह शाकाहारी और मांसाहारी दोनों खाद्य पदार्थों का कंबीनेशन है। इसके फायदे की बात करें तो इससे वजन कम करने में मदद मिलती है, हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, यह डाइट बहुत ही फ्लैक्सिबल है जिस वजह से लोग इसे आसानी से अपना कर अपने सेहत को बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें-सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है सब्जियों का अचार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP