क्या सिर्फ महंगी चीजें ही आपको सेहतमंद रख सकती हैं?
क्या बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप बीमारियों को दूर नहीं रख सकती हैं?
क्या हेल्दी रहने के लिए आपको फैंसी हेल्थ प्रोडक्ट्स या महंगे सप्लीमेंट्स ही चाहिए?
अगर आप ऐसा सोचती हैं, तो आप गलत हैं। आपकी रसोई में कई ऐसी नेचुरल चीजें मौजूद हैं, जो असल में सेहत को दुरुस्त रखने में आपकी मदद कर सकती हैं। ऐसी की कुछ नेचुरल और सिंपल चीजों से बनने वाली चाय शरीर को ताकत देने और बीमारियों से बचाने का काम करती है। इन चाय के बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
कैमोमाइल टी, दिमाग को शांत करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद कर सकती है। इससे एंग्जायटी और स्ट्रेस दूर होता है, अच्छी नींद आती है, डाइजेशन में सुधार होता है, नर्वस सिस्टम शांत होता है और इम्यूनिटी मजबूत होती है। यह चाय एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। इससे इंफ्लेमेशन कम होता है और शरीर में हैप्पी हार्मोन्स सेरोटोनिन और मेलाटोनिन का लेवल बढ़ता है। यह स्ट्रेस हार्मोन को कम करने और अच्छी नींद लाने में मदद करती है।
View this post on Instagram
पिपरमिंट टी भी तनाव और एंग्जायटी को कम करने का काम करती है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है, सांसों की दुर्गंध दूर होती है, सिरदर्द और मेंस्ट्रुअल क्रैम्प्स कम होते हैं। यह चाय ब्लोटिंग और कब्ज को दूर करती है। यह चाय वजन कम करने में मदद करती है और इससे स्किन हेल्थ में सुधार होता है।
यह भी पढ़ें- 14 दिनों तक खाली पेट जीरे के पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से क्या होता है?
अपराजित के फूलों की चाय भी गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड् दिमाग को शांत करते हैं और मूड को बेहतर बनाते हैं। यह चाय आंखों के लिए फायदेमंद होती है, इससे मेमोरी बूस्ट होती है, स्किन और हेयर हेल्थ बेहतर होती है। यह चाय बीपी को कंट्रोल करने और गट हेल्थ को सुधारने में मदद करती है।
आपकी रसोई में मौजूद मुलैठी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। आयुर्वेद में इसे बेहद फायदेमंद माना गया है। इस चाय को पीने से एसिडिटी और सीने में जलन कम होती है। यह फेफड़ों के लिए फायदेमंद होती है, कफ को दूर करती है, डाइजेशन को सुधारती है और हार्मोन्स को बैलेंस करती है।
यह भी पढ़ें- Dil Se Indian: पेट की गैस और ब्लोटिंग दूर करने लिए सुबह खाली पेट पिएं यह चाय
बीमारियों को दूर रखने में ये देसी चाय मदद कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।