30 की उम्र में सफेद हो रहे बालों को छिपाने के लिए कलर न लगाएं, नानी मां की इस देसी चाय को आजमाएं

अक्सर उम्र से पहले सफेद हो रहे बालों को छिपाने के लिए लोग कलर का सहारा लेते हैं। लेकिन, इन्हें छिपाने के बजाय, आपको डाइट में कुछ खास बदलाव करने चाहिए, जिससे सफेद बाल कम हो सकें।  
image

खुद को आईने में देखते हुए जब भी हमें अपने बालों के बीच में कुछ सफेद बाल नजर आ जाते हैं, तो न चाहते हुए भी चेहरे पर शिकन तो आ ही जाती है। खासकर, अगर 30 साल की उम्र के आस-पास ही सफेद बाल दिखाई देने लगें, तो ये बहुत खराब लगते हैं और हम इन्हें छिपाने के तरीके ढूंढने लगते हैं। कम उम्र में सफेद हो रहे बालों को कवर करने के लिए, अक्सर महिलाएं हेयर कलर का सहारा लेती हैं। लेकिन, असल में आपको इन्हें छिपाने की जगह, आपको इसे कम करने पर ध्यान देना चाहिए। बालों का उम्र से पहले सफेद होना, स्ट्रेस और शरीर में कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी की ओर इशारा करता है। अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करके, आप इसे रिवर्स कर सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसी देसी चाय के बारे में बता रहे हैं, जो सफेद बालों को कम करने में मदद कर सकती है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

सफेद बालों को कम करने में मदद कर सकती है यह देसी चाय

white hair remedy

  • मेथी के बीज, हेयर फॉलिकल्स को मजबूती देते हैं और बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।
  • मेथी के बीजों में विटामिन-ए, विटामिन-के और विटामिन-सी होता है। इसमें आयरन, पोटैशियम और फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों को पोषण देने का काम करते हैं। इससे बाल मजबूत होते हैं और समय से पहले सफेद भी नहीं होते हैं।
  • हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इससे स्कैल्प हेल्थ में सुधार होता है। हल्दी में आयरन और कॉपर भरपूर मात्रा में होता है। यह बालों को काला करने में मदद करता है।
  • हल्दी में मौजूद कर्क्युमिन बालों को मजबूत करता है और इससे बालों का झड़ना कम होता है।
  • गुड़हल की चाय पीने से बालों का झड़ना कम होता है, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।
  • सेंधा नमक में कई ऐसे जरूरी मिनरल्स होते हैं। जो बालों को मजबूती देते हैं।
  • गुड़हल के फूलों का पाउडर, हेयर फॉलिकल्स को मजबूत करने और मेलानिन के प्रोडक्शन को सपोर्ट करने का काम करता है।
यह भी पढ़ें-White Hair: बालों के सफेद होने और झड़ने से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 2 चीजें

घर पर कैसे बनाएं यह देसी चाय?

hibiscus flower to prevent premature greying

सामग्री

  • गुड़हल के फूलों का पाउडर- 1 टेबलस्पून
  • मेथी के बीज- आधा टेबलस्पून
  • हल्दी- आधा टीस्पून
  • सेंधा नमक- आधा टीस्पून
  • नींबू- कुछ बूंदे

विधि

  • एक जार में मेथी के बीज, हल्दी, सेंधा नमक और गुहड़ल के फूलों का पाउडर डालें।
  • अब इन सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • इसमें से आधा टीस्पून पाउडर लें और इसे 1 गिलास पानी में मिलाएं।
  • इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे डालें।
  • इसे रोजाना पिएं।

यह भी पढ़ें- वक्त से पहले सफेद हो रहे हैं बाल, शरीर में हो सकती है इस चीज की कमी


30 की उम्र में ही अगर आप बाल सफेद होने लगे हैं, तो इस देसी चाय को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP