herzindagi
benefits of beetroot for females

Women's Day 2024: महिलाएं 30 की उम्र के बाद जरूर खाएं यह सब्जी, फर्टिलिटी में होगा सुधार

30 की उम्र के बाद कई बार महिलाओं के फर्टिलिटी लेवल पर असर होता है। इसे बूस्ट करने के लिए सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। एक्सपर्ट की बताई यह सब्जी काफी फायदेमंद है।
Editorial
Updated:- 2024-02-29, 16:48 IST

अनियमित जीवनशैली, तनाव और खान-पान का सही न होना जैसे कारणों से आजकल महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या देखने को मिल रही है। इसकी वजह से महिलाओं को फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है और उन्हें कंसीव करने में मुश्किल आती है। बहुत सी महिलाएं करियर या अन्य कारणों से चलते देर से शादी और प्रेग्नेंसी प्लान करती हैं। इसका असर भी फर्टिलिटी पर होता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं के एग्स की गुणवत्ता और संख्या दोनों में कमी आने लगती हैं। फर्टिलिटी को बूस्ट करने के लिए स्ट्रेस से दूर रहना, लाइफस्टाइल का हेल्दी होना और खान-पान का सही होना जरूरी है। यहां हम आपको एक सब्जी के बारे में बता रहे हैं, जिसे 30 की उम्र के बाद महिलाओं को डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इससे फर्टिलिटी बूस्ट होती है और आयरन लेवल भी बढ़ता है। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

30 की उम्र के बाद महिलाएं जरूर खाएं चुकंदर (Does Beetroot increase blood flow to Uterus)

beetroot for constipation

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, डाइट में चुकंदर को शामिल करना फर्टिलिटी बूस्ट करने के लिए काफी अच्छा है।
  • इसमें फोलेट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए बहुत जरूरी न्यूट्रिएंट होता है।
  • चुकंदर खाने से हेल्दी एग का प्रोडक्शन बढ़ता है और एग्स की गुणवत्ता में भी सुधार होता है।
  • इसमें आयरन की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है।
  • आयरन की कमी, फर्टिलिटी पर असर डालती है। इसलिए, चुकंदर को डाइट में शामिल कर आप आयरन की कमी पूरी तर सकती हं।
  • यह आयरन लेवल को नेचुरली बूस्ट करता है। जिससे इनफर्टिलिटी का खतरा 30 प्रतिशत तक कम होता है।
  • फोलेट ही नहीं, चुकंदर में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
  • यह एंटीऑक्सीडेंट, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और एक्सपर्ट के मुताबिक, फर्टिलिटी को लगभग 20 प्रतिशत सुधार सकता है।
  • चुकंदर में फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये लिवर के काम को आसान बनाते हैं और हार्मोन्स के डिटॉक्सिफिकेशन को बढ़ावा देते हैं। 

beetroot juice for glowing skin

  • यह यूट्रस में मौजूद कुछ गड़बड़ी को भी ठीक कर सकता है।
  • इससे कब्ज भी दूर होती है।
  • आप चुकंदर का जूस, सूप या फिर इसके पराठे भी बना सकती हैं।
  • आप इसके पल्प को आटे के साथ मिलाकर इसका चीला या रोटी भी बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें- PCOS से परेशान महिलाएं रोज पिएं इन 2 सब्जियों का जूस

यह भी पढ़ें- महिलाओं को कंसीव करने में मदद कर सकती है यह फर्टिलिटी बूस्टिंग ड्रिंक 

 

चुकंदर को कई तरीकों से डाइट में शामिल कर आप सेहतमंद रह सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Shutterstock,Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।