herzindagi
beet and makhana to lose weight

वजन घटाने के लिए इस तरह से करें दही का सेवन

क्या आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं अगर हां तो आप बीटरूट कर्ड मखाना का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
Editorial
Updated:- 2024-08-09, 13:37 IST

हाय ये वज़न कम ही नहीं होता... जिसको देखो शीशे में खुद को निहारते हुए बस यही कहता है और हर वक्त वजन घटाने के लिए नई-नई तरकीब ढूंढता रहता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज हम आपको एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे फूड आइटम की जानकारी दे रहे हैं जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। डाइटिशियन काजल अग्रवाल बताती हैं की दही चुकंदर और मखाना मिलाकर खाने से वजन कम हो सकता है चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे

बीटरूट कर्ड मखाना कैसे बनाएं 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dietician Kajal Aggarwal ✨Clinical Dietician ✨PCOD Expert. (@dietician_kajalaggarwal)

  • चुकंदर - 1 बोल घिसा हुआ
  • दही- 1 बोल
  • मखाना- 1 कप

विधि

  • एक बड़ा बोल लें,इसमें एक छोटा कटोरा दही डालें
  • घिसा हुआ चुकंदर और मखाना मिलाएं।
  • अब इसमें थोड़ा पानी और नमक डाल कर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • आप चाहें तो इसमें जीरा और हींग का तड़का भी लगा सकते हैं।
  • तैयार है बीटरूट कर्ड मखाना

यह भी पढ़ें-मानसून में सेहतमंद रहने के लिए पिएं नानी मां का बताया यह देसी काढ़ा

वेट लॉस में कैसे मददगार है बीटरूट कर्ड मखाना

 lost weight rejoicing diet

आपको बता दें कि मखाना में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जो वेट लॉस जर्नी में कमाल कर सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन आपकी क्रेविंग को कम करने में मदद करता है। वहीं फाइबर के कारण आपका पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ रहता है। इसमें मौजूद चुकंदर की बात करें तो यह एक बेहद कम कैलोरी वाली सब्जी है। इसमें अघुलनशील और घुलनशील फाइबर पाया जाता है जो पेट को लंबे वक्त तक भरा रखने में मददगार है। वहीं दही से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है, जिससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और जब मेटाबॉलिज्म सही रहता है तो फैट बर्न करने में मदद मिलती है। इस तरह से बीटरूट कर्ड मखाना आपको वेट लॉस करने में मदद कर सकता है

यह भी पढ़ें-हेयर फॉल हो जाएगा कम,डाइट में शामिल करें यह लाल जूस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit- Freepik 

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।