पेट की कई सारी समस्याओं में एक बहुत ही बड़ी समस्या है जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं और वो है गैस की समस्या। पेट खराब होता है तो गैस भी बढ़ने लगती है और इससे ब्लोटिंग, पेट दर्द, सीने में जलन, हाजमे की गड़बड़ी और यहां तक कि गैस्ट्रिक अटैक्स तक हो जाते हैं। पेट की समस्या को हमें किसी भी हालत में नजरअंदाज़ नहीं करना चाहिए और गैस तो वैसे भी बहुत ही ज्यादा परेशान करने वाली समस्या होती है। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो हम गैस की परेशानी से मुक्ति पा सकते हैं।
आयुर्वेद में नेचुरल तरीके से गैस से राहत पाने के कई तरीके हो सकते हैं, लेकिन ध्यान इस बात का रखना होता है कि आखिर वो चीज़ें हम किस तरह से खाएं और किस तरह से उन्हें अपने शरीर के लिए फायदेमंद बनाएं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने हमें गैस्ट्रिक ट्रबल्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया और साथ ही साथ उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी इससे जुड़े हर्ब्स शेयर किए हैं।
दीक्षा का कहना है कि आयुर्वेद में काफी चीज़ें ऐसी होती हैं जिनसे आप पेट की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। तो चलिए उन्हीं कुछ हर्ब्स के बारे में बात करते हैं और जानते हैं कि कैसे आप अपनी गैस की समस्या को कम कर सकते हैं।
सौंफ पेट की मसल्स को रिलैक्स करती है और साथ ही साथ वो कॉन्सटिपेशन की समस्या को भी हल कर सकती है। मसल्स को आराम मिलने से गैस की समस्या खत्म हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- Weight Loss: पेट की इन 7 समस्याओं के कारण कम नहीं होता है आपका वजन
इलाइची को अक्सर अन्य चीज़ों के साथ मिलाकर खाया जाता है। इलाइची पर की गई एक रिसर्च कहती है कि ये कुछ हद तक पेट के अल्सर्स से भी छुटकारा दे सकती है।
जीरा डायरिया ठीक करने के लिए सबसे अच्छा तरीका साबित हो सकता है। ये पेट में गैस की समस्या को भी ठीक करता है। ये एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होता है और इससे पेट के बैक्टीरिया भी खत्म होते हैं।
अगर इनमें से किसी हर्ब का सबसे ज्यादा इस्तेमाल डायजेशन के लिए होता है तो वो है अजवाइन। स्टडीज कहती हैं कि इससे पेप्टिक अल्सर तक की समस्या ठीक हो सकती है।
डाइजेस्टिव एंजाइम्स की एक्टिविटी को बढ़ाकर हींग से डाइजेशन ठीक होता है। इस तरह से हींग भी गैस की समस्या को ठीक कर सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- अगर लगातार बनी हुई है गैस की समस्या तो ये आसान घरेलू नुस्खे करेंगे मदद
View this post on Instagram
देखिए गैस की समस्या के लिए क्या ठीक रह सकता है ये तो हमने आपको बता दिया, लेकिन आपको ये भी देखना चाहिए कि इन्हें खाना किस तरह से है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह से आप गैस की समस्या को खत्म कर सकती हैं।
ये सभी नुस्खे गैस को कम करने में आपकी मदद करेंगे। आखिर किचन में अगर आपको सामान मिलेगा तो आपको किसी भी तरह की दवा की जरूरत क्यों होगी। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।