अगर आप अरबी के पत्तों के पकौड़े खाना पंसद करती हैं तो आपका यह शौक आपको हेल्थ बेनिफिट भी दे सकता है। दरअसल अरबी के पत्तों में कई ऐसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपको कई तरह की तकलीफों से दूर रखते हैं। अरबी खाने में लजीज होती ही है, साथ ही इसके नियमित सेवन से आप खुद को हेल्दी बनाए रख सकती हैं। इसमें ढेर सारे पोषक तत्वों के होने की वजह से इसे औषधीय तत्वों वाला भी माना जाता है। अरबी के पत्तों में विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये तत्व शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिहाज से अहम होते हैं।
अरबी के पत्तों की बनी डिश के सेवन से आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं। बाजार में आसानी से मिल जाने के बावजूद भी अरबी की सब्जी बनाना बहुत प्रचलित नहीं है। वजह यह है कि महिलाएं इसके फायदों से अनजान हैं। आइए जानें इसके तमाम फायदों के बारे में-
अरबी के पत्तों में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदा देता है। इससे आंखों की रोशनी तेज होती है और आंखों की मांसपेशियों भी मजबूत हो जाती हैं। अरबी के पत्तों की सब्जी खाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसे बहुत ज्यादा मसालेदार या तैलीय ना बनाएं। इससे सब्जी में पाए जाने वाले विटामिन नष्ट नहीं होंगे और आपकी आंखों की रोशनी बेहतर होती चली जाएगी।
अगर आपके जोड़ों में बहुत ज्यादा दर्द रहता है तो अरबी के पत्तों का सेवन आपको काफी राहत दे सकता है। कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम दो बार इसके पत्तों की सब्जी या पकौड़े जरूर खाएं।
अगर आपको पेट की तकलीफ रहती है तो अरबी के पत्ते आपके लिए काफी लाभदायक हो सकते हैं। अरबी के पत्ते को डंठल के साथ पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें। इससे आपको पेट की समस्याओं में आराम मिलेगा।
Read more : ये 5 हर्ब्स आपको कैंसर के चंगुल में कभी फंसने ही नहीं देंगे
अरबी के पत्ते ब्लड प्रेशर को काबू में रखते हैं। इसके सेवन से आपके तनाव में कमी आती है। इससे आपका बीपी स्वाभाविक रूप से कंट्रोल में बना रहता है। यानी अगर आप इन दिनों बात-बात पर ज्यादा गुस्सा कर रही हैं तो आपको अरबी के पत्ते कि डिश खाने के बारे में जरूर सोचना चाहिए।
अरबी के पत्ते की सब्जी स्वाद में लाजवाब होने के साथ वजन को काबू में रखने में भी मददगार है। इसमें मौजूद फाइबर आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को एक्टिव बनाता हैं और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।
अगर आपको पेट की समस्या है तो अरबी के पत्ते उसमें भी आपको राहत पहुंचाते हैं। इसके लिए इसके पत्ते को डंठल के साथ लेकर पानी में उबाल लें। इस पानी में थोड़ा घी मिलाकर 3 दिनों तक कम से कम दो बार लें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।