बालों का झड़ना आजकल एक आम समस्या बन चुकी है, जिससे महिला और पुरुष दोनों ही परेशान रहते हैं। इसके पीछे कई कारण होते हैं। सबसे बड़ा कारण माना जाता है हमारी खराब जीवन शैली और पोषक तत्वों की कमी। अगर आप भी हेयर फॉल से तंग आ चुके हैं तो हम आपको एक बताएं एक उपाय बता रहे हैं जिससे आपको फायदा मिल सकता है। दरअसल मैं खुद कुछ दिनों से हेयर फॉल का सामना कर रही थी, मेरी एक दोस्त ने मुझे इस हेल्दी जूस पीने की सलाह दी, जिसके बाद हफ्ते भर में ही मुझे थोड़े बदलाव नजर आने लगे। आइए जानते हैं इस ड्रिंक के बारे में
सामग्री
- 3 से 4 छोटे-छोटे आंवले
- 1 इंच कच्ची हल्दी का टुकड़ा
- 10 से 12 करी पत्ते
- 1 कप पानी
विधि
- आंवला को धोकर टुकड़ों में काट लें।
- एक ब्लेंडर में आंवला करी पत्ता,करी पत्ते और पानी डाल कर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
- अब एक गिलास में छन्नी की मदद से जूस को छान लें।
- इसे सुबह सुबह खाली पेट पिएं।
यह भी पढ़ें-सीने के बलगम और गले की सूजन को कम कर सकता है यह फल, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका
फायदे
- आंवला में विटामिन सी ,एंटीऑक्सीडेंट और आयरन होता है जो बालों को मजबूती प्रदान करता है। बालों के टेक्सचर में सुधार करता है।
- हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो स्कैल्प से सूजन कम करते हैं, बालों के जड़ों को मजबूती देते हैं। कच्ची हल्दी बालों के नेचुरल कलर को रिस्टोर करने में मदद करता है।
- वहीं करी पत्ते की बात करें तो इसमें भी विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को घना और मजबूत बनाने का काम करते हैं। यह स्कैल्प में सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है। बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। इससे हेयरफॉल में कमी आती है।
यह भी पढ़ें-Boiled Egg Or Omelette: सेहत के लिए कौन सा है ज्यादा फायदेमंद ?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों