मोठ बीन्स या मोठ की दाल का स्वाद आप सभी ने कभी न कभी जरूर उठाया होगा। कभी स्प्राउट्स के रूप में तो कभी दाल की तरह इसका सेवन किया जाता है। ये दाल स्वाद में लाजवाब होने के साथ कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मदद करती है। हड्डियों सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत बनाती है।
आइए जानी मानी डॉक्टर आकांक्षा अग्रवाल (BHMS), नई दिल्ली से जानें इस दाल के सेहत से जुड़े कुछ ऐसे फायदों के बारे में जो आपने पहले नहीं सुने होंगे। इस दाल को आपको अपनी नियमित डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
मोठ बीन्स या मोठ की दाल में भरपूर मात्रा में कैल्शियम तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को रोकने में मदद करते हैं। इसमें फास्फोरस तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। यदि आपको भी हड्डियों से सम्बंधित कोई समस्या है तो मोठ की दाल को अपने नियमित आहार में किसी न किसी रूप में जरूर शामिल करें।
मोठ बीन्स कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसलिए इनका सेवन बैक्टीरिया, कवक और वायरस के खिलाफ शरीर का बचाव करता है। मोठ की फलियों में ज़िंक नामक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है। इसके सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। जो विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद करती है।
जिंक शरीर के लिए एंटीऑक्सिडेंट के रूप में कार्य करता है जो ऑक्सीडेटिव तनाव को नियंत्रित करने में हमारी मदद करता है। इसका मतलब है कि रोजाना मोठ दाल का सेवन उन लोगों के लिए प्रभावी है जो व्यस्त जीवनशैली में काम करते हैं और शरीर का ध्यान रखने में असमर्थ हैं। मोठ बीन्स और ज़िंक युक्त अन्य भोजन का सेवन शरीर में तनाव के प्रभाव को कम करने में मदद करता है।
इसे जरूर पढ़ें:क्या आप जानते हैं लोबिया के ये हेल्थ बेनिफिट्स, डाइट में जरूर करें शामिल
अन्य दालों की तरह, मोठ की दाल या मोठ बीन्स प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है जो निर्माण के साथ-साथ मांसपेशियों की मरम्मत के लिए भी आवश्यक है। यह शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक बड़ा स्रोत है, जिन्हें खाद्य उत्पादों जैसे सब्जियों और दालों से प्रोटीन प्राप्त करना होता है।
प्रोटीन की उच्च उपस्थिति के साथ, मोठ उन लोगों के लिए उपयोगी है जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं। यह मांसपेशियों को बढ़ाता है जो कैलोरी को जलाने का कारण बनता है। प्रोटीन को पचाना मुश्किल है और यह व्यक्ति की चयापचय दर को भी तेज करता है। जब कोई भी व्यक्ति इसे स्प्राउट के रूप में ग्रहण करता है तब काफी देर तक पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख न लगने की वजह से अधिक भोजन के सेवन से बच जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें:शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए डाइट में जरूर शामिल करें ये ड्रिंक्स
मोठ बीन्स में विटामिन बी होता है जो भोजन को ईंधन में बदलने के लिए आवश्यक है। निस्संदेह सम्पूर्ण पोषण के लिए, इसे अपने नियमित आहार दालों में जरूर शामिल करें। मोठ बीन्स का ज़िंक नाम का पोषक तत्व मुख्य रूप से तनाव कम करके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है।
कब्ज आजकल की एक आम समस्या बन गयी है। जब पेट ठीक से साफ़ नहीं होता है तब यह कई अन्य बीमारियों का कारण भी बन जाता है। मोठ बीन्स कब्ज की समस्या को रोकता है क्योंकि इसमें फाइबर तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। यह नियमितता को बढ़ावा देता है और आंत में मौजूद विषाक्त पदार्थों को नष्ट करता है। ये दाल फाइबर से भरपूर होती है जो उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और उच्च कोलेस्ट्रॉल की संभावना को कम करने में भी मदद करती है।
शरीर की कई समस्याओं से निजात पाने के लिए आपको अपने आहार में मोठ दाल जरूर शामिल करनी चाहिए। लेकिन यदि आपको कोई अन्य शारीरिक समस्या है तो इसके इस्तेमाल से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।