herzindagi
How do you stop period pain before it starts

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये चीजें, आसान बनेंगे मुश्किल दिन

प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण, कुछ महिलाओं को अधिक परेशान करते हैं। पीरियड के दिनों को आसान बनाने व पीएमएस के लक्षणों को कम करने के लिए, आप कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करें।
Editorial
Updated:- 2024-05-02, 11:47 IST

PMS Symptoms: पीरियड्स से कुछ दिन पहले, महिलाओं को मूड स्विंग्स, सिरदर्द, ब्रेस्ट में दर्द और गैस व ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ये सब प्री-मेंस्ट्रुअल सिंड्रोम के लक्षण होते हैं। इसके अलावा, कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में क्रैम्प्स, कब्ज और कई तरह की मुश्किलें होती हैं। ये सभी चीजें हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होती हैं। हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से, महिलाओं की पीरियड साइकिल प्रभावित होती है। इसे मैनेज करने में डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल, काफी हद तक कारगर है। पीरियड के दिनों को आसान बनाने व पीएमएस के लक्षणों को कम करने के लिए, पीरियड साइकिल शुरू होने से कुछ दिन पहले से डाइट में कुछ खास चीजों को शामिल करना चाहिए। यहां हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

पीरियड्स से पहले डाइट में करें ये बदलाव (What foods should you eat during PMS)

corinader seeds water benefits

  • पीरियड्स से कुछ दिन पहले, धनिये के बीजों का पानी पिएं। इससे फ्ल्यूड रिटेंशन कम होता है। 
  • पीएमएस में महिलाओं को शरीर में गर्मी, कब्ज और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इसे दूर करने में यह पानी कारगर है।
  • शाम को चेस्टबेरी चाय पिएं। इससे ब्रेस्ट टेंडरनेस कम होती है और साथ ही, शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन का बैलेंस बना रहता है।
  • मुनक्का एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर है। इसमें कई न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को ताकत देता है और पीरियड के दिनों में होने वाले दर्द को भी कम करता है।
  • अनियमित पीरियड्स और पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में यह कारगर है।

banana in pcos

  • शाम के समय एक केला खाएं। केले में पोटेशियम और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। इससे मूड स्विंग्स और रात में आने वाला पसीना कम होता है। यह शरीर में खून की कमी को भी दूर करता है।
  • पीरियड साइकिल शुरू होने से कुछ दिन पहले से 2 भीगे हुए अखरोट के टुकड़े खाएं। इसमें ओमेगा-3 भरपूर मात्रा में होता है। इससे हॉट फ्लैशेज कम होते हैं और मूड स्विंग्स में भी सुधार होता है।
  • रोज मिड मील के तौर पर पपीते में 1 टीस्पून कद्दू और सूरजमुखी के बीज डालकर खाएं। ये जिंक और सेलेनियम में भरपूर होते हैं। इससे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बना रहता है और रिप्रोडक्टिव फंक्शन में सुधार होता है।

यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स

यह भी पढ़ें- पीरियड्स से पहले होती है बेचैनी और तनाव? पानी में मिलाकर पिएं यह पाउडर

 

पीरियड्स से कुछ दिन पहले, डाइट में इन चीजों को शामिल कर, आप पीरियड में होने वाले दर्द, ऐंठन और पीएमएस के लक्षणों से राहत पा सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।