समय-समय पर हम आप परिचय हेल्दी चीजों से कराते हैं, ताकि आप इन चीजों से अच्छी तरह से रूबरू हो सकें और इसे खाने का सही तरीका जानकर इसका इस्तेमाल आसानी से कर सकें। जी हां यूं तो हमारे आस-पास बहुत सारी ऐसी चीजें मौजूद है, जो सच में हमारी हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन हमें उनके बारे में सही जानकारी का अभाव होने के कारण हम उसका इस्तेमाल ठीक से नहीं कर पाते हैं। अभी कुछ दिनों पहले की ही बात है, मेरे साथ ऑफिस में काम करने वाली एक महिला ने मुझे बताया कि मेरा बच्चा चिया सीड्स नहीं खाता है। इसलिए मैं उसे आटे में इसे मिलाकर दे देती हूं। लेकिन इसे खाने का सही तरीका इसे भिगोकर खाना होता है। क्योंकि इसे पीसने पर इसका पाउडर थोडा चिपचिपा हो जाता है जिसके कारण यह आपके दांतों से भी चिपक सकता है। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि समय-समय पर हम आपको हेल्दी चीजों के बारे में जानकारी देते रहते है। आज हम आपको ऐसी चीज के बारे में बता रहे है, जो फायदे में काजू से भी ज्यादा फायदेमंद होती है। और सबसे अच्छी बात रोजाना इसे सिर्फ 5 की मात्रा में खाने से ही आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बची रह सकती हैं। आइए जानें कौन सी है ये चीज।
इसे जरूर पढ़ें: अच्छा इस वजह से ड्राई फ्रूट्स रखते हैं हमारे दिल का ख्याल
आज हम जिस चीज के बारे में बात कर रहे हैं उसका नाम पिस्ता है। पिस्ता के बारे में शायद ज्यादातर लोग जानते है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि पिस्ता एक प्रकार का मेवा होता है जो टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भरपूर भी होता है स्वादिष्ट होता है। जी हां पिस्ते में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, फाइबर, शुगर, आयरन, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन न केवल आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में और हार्ट से जुड़ी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है बल्कि यह आपकी स्किन को भी ग्लोइंग बनता है। इस बारे में हर जिंदगी को कई हेल्थ विषयों पर पुस्तक लिख चुके और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर अबरार मुल्तानी ने बताया है।
डॉक्टर अबरार मुल्तानी का कहना है कि ''पिस्ता फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, जिंक, कॉपर, पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और कई तरह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह कई बीमारियों को आपसे दूर रखता है। इसमें मौजूद जरूरी फैटी एसिड्स आपकी त्वचा का निखार और स्निग्धता बनाए रखता है, इसके अलावा शरीर के अंगों में भी स्निग्धता, विशेषरूप से जोड़ों में, के लिए यह फायदेमंद है। पिस्ता में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखते हैं। यह त्वचा में पड़ने वाली झुर्रियों को स्लो करते हैं। बालों को झड़ने से बचाने के लिए पिस्ता लाभकारी है। रोजाना सुबह उठकर 5 से 10 पिस्ता अच्छे से चबाकर खाएं। और अपने बच्चे को 3 से 5 पिस्ता खाने के लिए दें।'' आइए पिस्ता के अन्य फायदों के बारे में जानें।
इसे जरूर पढ़ें: Superfood: रोजाना सिर्फ 5 काजू अच्छे से चबाकर खाएंगी तो स्वाद और सेहत दोनों पाएंगी
तो देर किस बात की अगर आप भी इन 5 समस्याओं से बचना चाहती हैं तो अपने रुटीन में 5 पिस्ता को शामिल करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।