herzindagi
apple cider vinegra  benefits

सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने के हैं ये फायदे, इन 5 बड़ी समस्याओं से मिलता है छुटकारा

एप्पल साइडर विनेगर यानि सेब का सिरका खाली पेट पीना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है इसके बारे में भी जान लीजिए।
Editorial
Updated:- 2020-08-19, 14:55 IST

इन दिनों लोग अपनी डाइट को लेकर तरह-तरह के एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं। तरह-तरह के सुपर फूड सामने आ रहे हैं जिन्हें लोग आजमा रहे हैं। देश के चर्चित न्यूट्रिशनिस्ट्स इन सुपर फूड्स को लेकर अपनी-अपनी राय देते हैं। ऐसा ही एक सुपरफूड है एप्पल साइडर विनेगर। वैसे तो इसे स्किन के लिए टोनर की तरह इस्तेमाल करने को भी कहा जाता है, लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए भी कई फायदे देता है। 

जानी मानी न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या सोबती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एप्पल साइडर विनेगर खाली पेट पीने के फायदे बताए हैं। दिव्या सोबती फिटनेस एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट हैं जो लगातार ऐसे टिप्स बताती रहती हैं।  

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐌𝐎𝐒𝐓 𝐓𝐑𝐔𝐒𝐓𝐄𝐃 𝐎𝐍𝐋𝐈𝐍𝐄 𝐃𝐈𝐄𝐓𝐈𝐓𝐈𝐀𝐍. (@nutritionist_divya_sobti) onAug 12, 2020 at 11:47pm PDT

इसे जरूर पढ़ें- वेट लॉस और हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये 3 फूड, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता से जानें  

दिव्या ने बताया कि अगर हम एप्पल साइडर विनेगर खाली पेट पिएंगे तो इसका असर हमारे मेटाबॉलिज्म में कैसे पड़ सकता है। दिव्या लिखती हैं, 'एप्पल साइडर विनेगर हमारे किचन में सलाद को फ्लेवर देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन आजकल लोग इसे खाली पेट भी पीते हैं। ये लॉजिकल है कि 8 घंटे की नींद के बाद शरीर जल्दी से उसे एब्जॉर्ब कर लेता है जो भी हम खाते हैं। इसीलिए सुबह खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर लेना फायदेमंद साबित हो सकता है।' 

इसके फायदे हैं- 

 1. ये मेटाबॉलिज्म के लिए अच्छा है- 

अगर आपको लगता है कि वेट लॉस के लिए आपके शरीर को मेटाबॉलिज्म बढ़ाने की जरूरत है तो आप सुबह के ब्रेकफास्ट से पहले एप्पल साइडर विनेगर ले सकती हैं। इससे आपके मेटाबॉलिज्म में फर्क पड़ेगा और ये बेहतर होगा। ये शरीर में गुड बैक्टीरिया को पैदा करता है जो pH बैलेंस के लिए भी अच्छा है। 

diet tips apple cider vinegar

 2. इंसुलिन सेंसिटिविटी के लिए सही है- 

आज के समय में हमारी डाइट बदल गई है और इसमें प्रोसेस्ड फूड ज्यादा हो गए हैं। शरीर को डायजेशन के दौरान बने ग्लूकोज को हैंडल करने में थकान हो सकती है। एप्पल साइडर विनेगर की वजह से शरीर में ग्लूकोज के प्रोडक्शन को मैनेज किया जा सकता है क्योंकि ये इंसुलिन के प्रति हमारी सेंसिटिविटी को बढ़ाता है। 

 

 3. ब्लड शुगर को करता है मैनेज- 

क्योंकि ये इंसुलिन के प्रति हमारी सेंसिटिविटी को मैनेज करता है इसलिए ये ब्लड शुगर लेवल को भी मैनेज करता है। अगर किसी इंसान का ब्लड शुगर लेवल ज्यादा बढ़ रहा है तो ये बहुत असरदार साबित हो सकता है।  

diet trends apple cider vinegar

4. डायजेशन में करता है मदद- 

एप्पल साइडर विनेगर एसिडिक नेचर का होता है और ये उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिन्हें खाना पचाने में मुश्किल होती है। ये पेट में बन रहे एसिड को बैलेंस करता है और ऐसे में ये डायजेशन सपोर्ट करता है।  

इसे जरूर पढ़ें- ग्रीन टी से बनी इस ड्रिंक से दूर होगी मुंह की बदबू और पेट की समस्या, मिलेंगे ये सभी फायदे 

 

5. भूख लगना कम होगा- 

एप्पल साइडर विनेगर ऐसी फीलिंग लेकर आता है कि इंसान का पेट भरा हुआ है। ऐसे में व्यक्ति औसत से कम खाना खाता है और ये वेट लॉस में भी फायदेमंद होता है।  

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि इसे खाली पेट लेना कितना बेहतर है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है- 

1. इसे प्रेग्नेंट महिलाएं न लें

2. इसे पेट भरने के बाद न लें

3. इसे थोड़ा डाइल्यूट करके ही लें

4. रात को सोने से पहले भी इसे नहीं लेना चाहिए

5. बहुत ज्यादा एप्पल साइडर विनेगर भी नुकसान कर सकता है 

अपनी सेहत अपने हाथ है और अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो एप्पल साइडर विनेगर लेने से पहले आप अपने स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।