गर्मी आई नहीं कि हर कोई मिशन ठंडक पर निकल पड़ता है। कैसे भी करके लोग शरीर को ठंडक पहुंचना चाहते हैं। इस मामले में पुदीना किसी जादू से कम नहीं है। जी हां, पुदीने की ताजी खुशबू ठंडक का एहसास कराती है। इसमें मेंथॉल नामक एक नेचुरल यौगित होता है,जो ताजगी का एहसास दिलाता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। वहीं इससे पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल में बता रहे हैं, कि आप किन-किन तरीकों से पुदीने को आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
पुदीने की चाय
आप पुदीने की चाय पी सकते हैं। यह आपके शरीर को ना सिर्फ ठंडक पहुंचाती है,बल्कि पाचन को भी दुरुस्त रखती है।
पुदीने की शरबत भी आप गर्मियों में पी सकते हैं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और ऊर्जा भी मिलती है।
गर्मी में अगर दही खाते हैं, तो आप पुदीने का रायता बना सकते हैं। इससे खाना भी पचता है और शरीर को ठंडक भी मिलती है।
यह भी पढ़े-गर्मियों में कच्चा आम खाने से पहले जान लीजिए इसके फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका
खाने में चटपटी चटनी मिल जाए तो क्या ही बात होगी। खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। ऐसे में आप गर्मियों में पुदीने की चटनी बनाकर खा सकते हैं।इससे भी पेट को ठंडक मिलती है।
यह भी पढ़े-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।