herzindagi
food to relieve constipation remedies

Constipation Tips: पॉटी खुलकर नहीं आती और सारा दिन टॉक्सिन्स लेकर घूमती हैं? ये 3 चीजें खाने से पेट हो जाएगा साफ

Kabj ke Gharelu Upay: अगर आपका पेट रोजाना ठीक से साफ नहीं होता, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। पेट ही शरीर का नेचुरल डिटॉक्स सिस्टम है और इसे ठीक रखने के लिए महंगी दवाओं की नहीं, बल्कि डाइट में कुछ आसान बदलाव की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में 3 ऐसी नेचुरल चीजों के बारे में जानते हैं, जो पेट को पूरी तरह साफ कर सकती हैं। यह आपको हल्कापन और एनर्जी भी देगा।
Editorial
Updated:- 2025-09-06, 11:21 IST

क्या आपका पेट रोजाना ठीक से साफ नहीं होता और आपको सारा दिन भारीपन महसूस होता है? अगर आपका जवाब हां है, तो इसका मतलब है कि आप अपने शरीर के अंदर टॉक्सिन्स लेकर घूम रही हैं। हमारा पेट ही शरीर का असली डिटॉक्स सिस्टम है और अगर यह साफ न हो तो इसका असर कब्ज, ब्‍लोटिंग, मूड स्विंग्स और चेहरे की बेजान त्वचा के रूप में दिखाई देने लगता है।

इस समस्या को दूर करने के लिए आपको महंगी दवाओं की जरूरत नहीं है। अपनी डाइट में कुछ आसान बदलाव करके आप अपने पेट को पूरी तरह से साफ रख सकती हैं। आइए 3 ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें खाने से आपका पेट एकदम साफ हो जाएगा और आप हल्का महसूस करेंगी। इनके बारे में हमें दिल्‍ली के पीतमपुरा स्थित होलिस्टिक बॉडी फेमस डाइटिशियन और हेल्थ एंड वेलनेस एक्सपर्ट मोनिका कपूर बता रही हैं।

गाजर

  • गाजर सिर्फ आंखों के लिए ही नहीं, बल्कि आपके पेट के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत है, जो डाइजेशन को साफ करती है।

carrot for clear poop

  • गाजर में मौजूद घुलनशील और अघुलनशील फाइबर मल त्याग को आसान बनाते हैं।
  • ससे कब्ज की समस्या दूर होती है।
  • फाइबर के साथ-साथ गाजर में विटामिन-ए, सी, ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो आपके शरीर को अंदर से साफ करते हैं, जिससे चेहरे पर ग्‍लो आता है।

इसे जरूर पढ़ें: सुबह पेट को तुरंत साफ करने के लिए क्या करें? एक्‍सपर्ट से जानें

कच्चा पपीता

  • कच्चा पपीता एक अद्भुत फल है, जिसमें डाइजेशन एंजाइम भरपूर मात्रा में होते हैं।

raw papaya for clear stool

  • इसमें पपैन नामक एक शक्तिशाली एंजाइम होता है, जो प्रोटीन को तोड़ता है और डाइजेस्टिव सिस्‍टम को सही करता है
  • यह ब्‍लोटिंग और गैस की समस्या से भी राहत देता है।
  • कच्‍चा पपीता रेगुलर खाने से डाइजेशन सही रहता है, जिससे आपको पेट हल्‍का रहता है।

गाय का घी

  • अगर आपको लगता है कि घी का पराठा सिर्फ वजन बढ़ाता है, तो आप गलत हैं। सही मात्रा में घी खाने से आपका पेट भी सही रहता है।

ghee for clear poop

  • घी एक नेचुरल लुब्रिकेशन की तरह काम करता है, जो मल को चिकना बनाता है और कब्‍ज को दूर करता है। यह आंतों को भी हेल्‍दी रखता है।
  • घी शरीर में हार्मोन को बैलेंस करता है। जब डाइजेशन सही होता है और हार्मोन बैलेंस होते हैं, तब आपका मूड भी अच्छा रहता है
  • यह आंतों के सेल्‍स को पोषण देता है और रेगुलर मल त्‍याग में मदद करता है।
  • घी पेट की परत पर एक सुरक्षात्मक परत बनाकर एसिडिटी और जलन को भी कम करता है।
  • सुबह खाली पेट एक चम्मच गर्म घी को गर्म पानी के साथ लें। यह शरीर से टॉक्सिन्‍स को बाहर निकालता है और आंतों को चिकनाई देता है।
  • रात में सोने से पहले एक चम्मच घी को गर्म दूध में मिलाकर पिएं। यह कब्ज से राहत देता है और रात-भर पेट की सफाई करता है।

इसे जरूर पढ़ें: डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

अपनी डाइट में इन 3 चीजों को शामिल करके आप कब्‍ज और पेट से जुड़ी समस्‍याओं से राहत पा सकती हैं। हेल्‍दी डाइट के साथ, दिन-भर में पर्याप्‍त पानी पीना और रेगुलर एक्‍सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: Shutterstock & Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।