चमकती त्वचा पाना हर किसी का सपना होता है। इसके लिए स्किन केयर से कहीं जरूरी अंदरूनी पोषण होता है। अगर आप भी चाहते हैं कि कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा पर चमक आ जाए, तो अब आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। हम आपके लए दिन दिन वाला ऐसा इंडियन डाइट प्लान लाए हैं, जिसे फॉलो करके आपके चेहरे पर निखार आ सकता है। चलिए जानते हैं इस बारे में डाइट एक्सपर्ट लवनीत बत्रा से इस बारे में।
ग्लोइंग स्किन के लिए मील प्लान
View this post on Instagram
दिन 1
नाश्ता
पपीता और कीवी का सेवन करें। ये दोनों ही विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो कोलेजन को सपोर्ट करते हैं और दाग धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं।
साथ में भीगे हुए बादाम लें। ये विटामिन ई और जिंक का अच्छा स्रोत हैं, जो त्वचा की मरम्मत में सहायक होते हैं।
लंच
दोपहर के भोजन में ब्राउन राइस और राजमा लें। राजमा जिंक से भरपूर होता है, जो क्षतिग्रस्त त्वचा को ठीक करने में मदद करता है।
इसके साथ उबली हुई गाजर और ब्रोकली लें। ब्रोकली अंदर से पिगमेंटेशन से लड़ने में मदद करती है।
स्नैक्स
एक कटोरी भुना हुआ मखाना के साथ ग्रीन टी । यह सूजन से लड़ने में मदद करेगा
डिनर
रात का खाना आरामदायक रखें। मूंग दाल खिचड़ी बनाएं। इसे खीरे के रायते के साथ परोसें ।
दिन 2
नाशत
स्टील कट ओट्स बनाएं, इसमें कद्दूकस किया हुआ सेब , गाजर और दालचीनी डालें। ऊपर से अलसी के बीज छिड़क लें। ये ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की सूजन शांत करते हैं।
लंच
बाजरे की रोटी के साथ ग्रिल्ड शिमला मिर्च और टोफू की प्लेट तैयार करें। साथ में चुकंदर लें। ये एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा की रंग को समान करने में मदद करते हैं।
स्नैक्स
आप एक कटोरी अमरूद और अनार ले सकते हैं। साथ में 2 अखरोट खाएं। ये ऑक्सीडेटिव तनाव को शांत करते हैं।
डिनर
रात के खाने में ब्रोकली, लहसुन और टोफू का स्टिर फ्राई बनाएं। इसे बाजरे की रोटी के साथ परोसें। ये धीरे-धीरे पचने वाले कार्ब्स हैं, जो हार्मोनल संतुलन के लिए अच्छे होते हैं।
यह भी पढ़ें-Weight Loss: 1 महीने में कम हो सकता है 5 किलो वजन, रसोई में मौजूद मसालों का करें इस तरह इस्तेमाल
दिन 3
नाश्ता
नाश्ते में आप झटपट पालक, केला और अलसी के बीज से स्मूदी बनाएं। साथ में भीगे हुए कद्दू के बीज मिलाएं। ये जिंक से भरपूर होते हैं,और नई कोशिकाओं के विकास में मदद करते हैं।
लंच
मूंग दाल और ब्राउन राइस लें। साथ में चुकंदर और गाजर लें। ये विटामिन ए और आय़रन से भरपूर होते हैं।
स्नैक्स
आप ग्रीन टी सिप करें और 1 संतरा खाएं। यह हाइड्रेशन और विटामिन सी दोनों प्रदान करेगा
डिनर
राजगिरे की रोटी मिक्स वेजिटेबल के साथ लें। साथ में खीरे पुदीने का सलाद लें।
यह डाइट प्लान आपकी त्वचा को अंदर से पोषण देने और ग्लोइंग बनाने में मदद करेगा। दिन भर खूब सारा पानी पिएं और तनाव से दूर रहें। ऐसा करने से 3 दिनों में आपकी त्वचा में एक बदलाव महसूस होगा।
यह भी पढ़ें-गर्मियों पिएं यह हेल्दी ड्रिंक, शरीर को मिलेगी ठंडक और लू से भी होगा बचाव
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों