herzindagi
iron rich foods for females

खून की कमी दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये 10 चीजें

खून की कमी दूर करने के लिए डाइट में आयरन रिच फूड्स को शामिल करना चाहिए। अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन कम है, तो आपको थकान और कमजोरी महसूस होगी।
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 17:00 IST

यरन की कमी महिलाओं में होने वाली आम समस्या है। अगर आपके शरीर में खून की कमी हो रही है, तो आपको सबसे पहले अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। शरीर के सही तरह से फंक्शन करने के लिए आयरन लेवल का सही होना जरूरी है। आयरन की कमी से शरीर के जरूरी फंक्शन प्रभावित होते हैं। आयरन की कमी होने पर सांस लेने में परेशानी, थकान, सिरदर्द, सीने में दर्द, दिल की धड़कन का अनियमित होना, बेहोशी और इम्यून सिस्टम का कम होना, जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। आयरन कम होने पर हीमोग्लोबिन बनना कम होता है। इससे शरीर में खून की कमी यानी एनीमिया हो सकता है। यहां हम आपको 10 ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें डाइट में शामिल कर आप खून की कमी दूर कर सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं। राधिका सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

खून की कमी दूर करने के लिए खाएं ये 10 चीजें (How can I raise my hemoglobin quickly)

figs anjeer for constipation

  • प्रून्‍स, किशमिश, मुनक्का और अंजीर जैसे ड्राई फ्रूट्स में आयरन की मात्रा अधिक होती है। आयरन लेवल बढ़ाने के लिए इन्हें डाइट में शामिल करें।
  • आंवला गुणों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन सी और आयरन पाया जाता है। इसे आप हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए जरूर खाएं।
  • तिल के बीजों को डाइट में शामिल कर आप खून की कमी को दूर कर सकती हैं।
  • रागी का आटा भी आयरन लेवल बढ़ाने के लिए फायदेमंद होता है। इसे आप कई तरह से डाइट में शामिल कर सकती हैं।
  • अनार और चुकंदर भी आयरन से भरपूर होते हैं और इन्हें डाइट में जरूर शामिल करें।
  • गन्ने का रस डाइजेशन और लिवर के लिए अच्छा होता है। साथ ही, इसमें आयरन भी अधिक मात्रा में होता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां भी शरीर में आयरन लेवल बढ़ाने के काम आती हैं।
  • चना दाल आयरन और प्रोटीन का अच्छा सोर्स होती हैं।

aliv seeds for iron

  • हलीम के बीज को सलाद में डालकर आप खा सकती हैं या फिर 1 चम्मच बीजों को रातभर भिगोकर सुबह खाएं।
  • अंडे और मीट में भी आयरन अधिक मात्रा में होता है।

यह भी पढ़ें- महिलाओं में आयरन की कमी के दिखते हैं ऐसे लक्षण

यह भी पढ़ें- आयरन लेवल को बढ़ाने के लिए रोज खाएं यह 1 चीज

 

 

इन चीजों को डाइट में शामिल कर आप खून की कमी को दूर कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।