herzindagi
ayurvedic herbs for diabetes

डायबिटीज से परेशान हैं तो ये 10 आयुर्वेदिक चीज़ें करेंगी मदद

अगर आपको डायबिटीज की समस्या परेशान कर रही है तो ये 10 आयुर्वेदिक हर्ब्स आपकी काफी मदद कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2022-02-03, 13:32 IST

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसने कई लोगों को परेशान कर रखा है। दुनिया भर में ये सबसे कॉमन बीमारियों में से एक मानी जाती है और भारत में तो लगभग हर चौथे इंसान को इससे परेशानी है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाए तो आपकी लाइफस्टाइल को बहुत प्रभावित कर देती है और साथ ही साथ आपके लिए कई अन्य बीमारियों का रास्ता खोल देती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से परेशानी होती है और ये सही नहीं है।

पर डायबिटीज के लिए हमेशा दवा लेना भी सही नहीं है। आप अपनी आदतों से इसे बदल सकते हैं और साथ ही साथ आप कुछ आयुर्वेदिक चीज़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 हर्ब्स के बारे में शेयर किया है। वो ये बता रही हैं कि डायबिटीज की समस्या को मैनेज करने के लिए किन 10 हर्ब्स का फायदा लिया जा सकता है।

डॉक्टर दीक्षा के मुताबिक ये हर्ब्स हमेशा ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। ये पैन्क्रियाज के काम को बेहतर बनाती हैं और साथ ही साथ शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी पर भी काम करती हैं।

गुडूची/ गिलोय

आयुर्वेद की सबसे चर्चित हर्ब्स में से एक है गुडूची या गिलोय जिसे इम्यूनिटी बूस्टिंग हर्ब माना जाता है। ये शुगर लेवल पर असर करती है और डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकती है। ये कफ और कोल्ड के लिए भी अच्छी है और लिवर को भी सपोर्ट करती है।

diabetes herbs

इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानते हैं आपकी नसें नीली क्यों दिखने लगती हैं

आंवला और हल्दी

आंवला और हल्दी दोनों ही शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, लेकिन दोनों को अगर बराबर मात्रा में लिया जाए तो ये और भी फायदेमंद हो सकता है। ये एक बेस्ट एंटी डायबेटिक फॉर्मूला बन जाता है। हां, ये स्वाद में अच्छा नहीं होता है और इसी के साथ, अगर किसी को ये सूट नहीं करता है तो उसे नहीं खाना चाहिए। अगर आपको पहले से ही कोई हेल्थ से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर से बात करके ही आप इसे ट्राई करें।

त्रिफला, मंजिष्ठा और गोक्षुर (गोखरू)

ये तीनों ही आयुर्वेद में काफी मायने रखने वाली हर्ब्स मानी जाती हैं। ये तीनों ही इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ लिवर और किडनी के काम को बेहतर बनाती हैं। एक तरह से अगर शरीर के ये दो अंग ठीक रहेंगे तो आपके शरीर की बहुत सारी समस्याएं कम होती जाएंगी। खून के फिल्टर होने का प्रोसेस और लिवर से प्रोटीन बनने का प्रोसेस सही रहेगा जो अपने आप ही ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।

शुंठी और मरीच

शुंठी का मतलब है ड्राई की हुई अदरक और मरीच का मतलब है काली मिर्च। ये दोनों ही एंटी डायबिटिक मसाले माने जाते हैं और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने के लिए ये काम के साबित हो सकते हैं। ये दोनों ही मसाले आप अपनी डाइट में किसी भी तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों को ही आयुर्वेद में पाचन शक्ति बेहतर बनाने वाले मसाले भी माना जाता है।

herbs for diabetes

नीम और गुड़मार

ये दोनों ही पौधे हैं और जिस तरह से नीम के फायदों के बारे में आप पहले से ही जानते हैं वैसे ही गुड़मार भी है। गुड़मार एक तरह का औषधीय पौधा है जो भारत, श्रीलंका आदि जगहों पर पाया जाता है। माना जाता है कि इसकी पत्ती खाने के बाद किसी भी मीठी चीज़ का स्वाद एक घंटे तक खत्म हो जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। गुड़ खाने के बाद भी उसका स्वाद पूरी तरह से खत्म कर देता है ये पौधा और इसलिए ही इसे गुड़मार कहा जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये पौधा काफी उपयोग में लाया जाता है।

इसी तरह से नीम के पत्तों का भी हाल है और नीम की पत्ती चबाने से लेकर नीम के टैबलेट खाने तक काफी कुछ किया जा सकता है।

अश्वगंधा

गिलोय के अलावा अगर आयुर्वेद में कोई सबसे प्रसिद्ध जड़ी बूटी मानी जाती है तो वो है अश्वगंधा। अश्वगंधा की मदद से आप स्ट्रेस कम कर सकते हैं, थकान को कम कर सकते हैं, इम्यूनिटी को बेहतर बना सकते हैं और इंसुलिन सेंसिटिविटी को भी बेहतर बना सकते हैं। ये शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत अच्छी हर्ब मानी जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Dixa Bhavsar (@drdixa_healingsouls)

इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं को अक्सर परेशान करती हैं ब्रेस्ट से जुड़ी ये 5 समस्याएं

अन्य चीज़ें जो डायबिटीज में कर सकती हैं मदद

जो हर्ब्स ऊपर बताई गई हैं उनके अलावा भी कई ऐसी चीज़ें हैं जो डायबिटीज में मदद कर सकती हैं। ये चीज़ें रोजमर्रा के काम में इस्तेमाल की जा सकती हैं और बहुत ही आसानी से उपलब्ध होती हैं। इनमें करी पत्ते, मोरिंगा, दालचीनी, मेथी के बीज आदि शामिल हैं। अपनी डाइट में इन चीज़ों को शामिल करने से फायदा हो सकता है।

ये सारी हर्ब्स डायबिटीज के लिए बेस्ट साबित हो सकती हैं और अलग-अलग भी इस्तेमाल की जा सकती हैं और एक साथ भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। ये सब कुछ निर्भर करता है कि आपके लिए बेस्ट क्या है। आपके शरीर को क्या चीज़ ज्यादा सूट कर रही है। कई बार ऐसा होता है कि हम अपने शरीर के बारे में ध्यान देने की जगह बाकी लोग क्या कर रहे हैं उसके बारे में सोचने लगते हैं जो सही नहीं है। आपको अपने शरीर के हिसाब से ही इलाज ट्राई करना चाहिए।

आप डॉक्टर से सलाह लेकर अपने लिए सही हर्ब चुन सकते हैं। ध्यान रहे जो चीज़ किसी एक को सूट कर रही है वो आपको भी सूट करे ये जरूरी नहीं है। आप अपनी डाइट में कोई बड़ा बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।