करवा चौथ का व्रत इस साल 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। यह तो सभी जानते हैं कि इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
लेकिन एक ऐसी जगह हैं जहां महिलाएं करवा चौथ पर व्रत नहीं रखती। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि आखिर ऐसा क्या कारण हैं कि यहां महिलाएं व्रत नहीं रखती। इतना ही नहीं करवाचौथ की रात यहां सन्नाटा पसर जाता है।
उत्तर प्रदेश के मथुरा के सुरीर गांव के विजय क्षेत्र में महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखने से डरती है। इस दिन महिलाएं श्रृंगार भी नहीं करती। (करवा चौथ की कथा)
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth Surprise: पत्नी को करना चाहते हैं खुश? तो इन जगहों पर घुमाने का बना लें प्लान
इस गांव में रहने वाली महिलाओं द्वारा व्रत न रखने के पीछे एक कहानी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज से करीब डेढ़ सौ साल पहले विजाऊ गांव में एक नवविवाहित युवक अपनी पत्नी को ससुराल से विदा करके वापस घर लौट रहा था, तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। (क्यों किया जाता है करवाचौथ का व्रत)
युवक का लोगों के साथ कुछ विवाद हो गया और उन्होंने उसकी हत्या कर दी। जब पति की मौत हुई तो नव विवाहित महिला ने श्राप देते हुए कहा कि अगर यहां कोई सुहागिन महिला करवा चौथ का व्रत रखेगी तो उसका भी हाल मेरे जैसा ही हो जीाएगा। वह भी उनकी तरह विधवा हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें- Karwa Chauth Celebration 2023: भारत के कुछ राज्यों में करवा चौथ मनाने का तरीका है बेहद खास
यही वजह है कि यहां रहने वाली महिलाएं करवा चौथ पर व्रत नहीं रखती और न ही श्रृंगार करती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि महिला के श्राप देने के बाद गांव में अनहोनी होनी शुरू हो गई थी। कई नव विवाहित महिलाएं विधवा हो गई थी।
जब ऐसी घटना गांव में होनी लगी, तो लोगों ने इसे महिला द्वारा दिए गए श्राप से जोड़कर देखना शुरू कर दिया। इसी डर से अब इस गांव में महिलाएं करवा चौथ का व्रत नहीं रखती हैं।
इतना ही नहीं कहा जाता है कि यहां महिलाएं अहोई अष्टमी का व्रत भी नहीं करती। गांव में महिलाएं आज भी इस परंपरा का पालन करती आ रही हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।